चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बरडीकानपुर कालापाथर पंचायत के माछकांदना गांव में मंगलवार की रात चार हाथियों का दल खेत में प्रवेश कर जमकर उपद्रव मचाया है. हाथियों का दल खेत में प्रवेश कर धान की फसल को खाकर और पैरों तलें रोंदकर बर्बाद कर दिया है, इससे किसानों को भारी नुक़सान पहुंचा है. हाथियों के आने की सूचना पाकर ग्रामीणों ने किसी तरह हाथियों को खदेड़कर खेत से बाहर निकाल और सुनसुनिया जंगल में प्रवेश कराया. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं हाथियों ने भातकुंडा पंचायत के चिंयाबांधी और काशियाबेड़ा गांव में भी धान की फसल को खाकर और पैरों तलें रोंदकर बर्बाद कर दिया है. हाथियों के आने से क्षेत्र के किसानों को फसल की सुरक्षा करने का भय सताने लगा है. किसानों ने कहा कि खेत में धान की फसल लगभग तैयार है और हाथियों से धान की फसल की सुरक्षा करने का भय सताने लगा है.




