जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर के बिष्टुपुर मंडल की मासिक बैठक बुधवार को मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, मंडल स्तर पर जारी जनसंपर्क अभियान और क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में मुख्य रूप से बिष्टुपुर मंडल प्रवासी सह प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडेय और मंडल प्रभारी सह जिला मंत्री तन्मय झा विशेष रूप से उपस्थित रहे. बैठक के दौरान वक्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को प्रभावी बनाने और केंद्र सरकार व पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर जोर दिया. (नीचे भी पढ़े)
अध्यक्षता करते हुए बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है. बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आगामी सांगठनिक व जनसेवा के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा, समर्पण और एकजुटता के साथ मैदान में उतरने का संकल्प लिया. सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई इस बैठक में पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिला कार्यसमिति सदस्य महेश्वर प्रताप सिंह, मंडल महामंत्री सुजीत श्रीवास्तव व विश्वनाथ दीप, उपाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, अश्वनी मुखी व बलराम ताती, मंडल मंत्री गुलेश देवी, कार्यालय मंत्री प्रदीप मूर्ति के अलावा गुरमीत सिंह, दर्शन कौर, माधवी सिंह, प्रतिभा सिंह, विक्रम रजक, देवदत्त मुखर्जी, मोहित झा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया.




