जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा के बिष्टुपुर मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण के संकल्प से प्रेरित ‘सेवामास’ कार्यक्रम के तहत विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. बिष्टुपुर स्थित माधो सिंह स्कूल में मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय की अध्यक्षता में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न हुई, जिसमें लगभग 150 स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने बच्चों की प्रतिभा व रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया. (नीचे भी पढ़ें)
प्रतियोगिता में अपनी कला, विचार और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं उपहार देकर पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य ध्येय बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को तराशना, उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना तथा उनकी सोच को नई दिशा देना है. बच्चों की प्रतिभा ही देश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है, इसलिए नई पीढ़ी को संस्कार, शिक्षा और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए. इस अवसर पर पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, विक्रम रजक, दर्शन कौर, गुरमीत सिंह, देवदत्त मुखर्जी, इंद्रदेव सिंह, माधवी सिंह, प्रतिभा सिंह, मोहित झा, स्कूल की प्रिंसिपल मीरा कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.




