जमशेदपुर: जमशेदपुर की सामाजिक संस्था हिंद एकता द्वारा 9 अक्टूबर को स्वर्गीय रतन टाटा साहब की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर को स्थगित कर दिया गया है. संस्था ने यह निर्णय झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्व रूपी सोरेन के दुखद निधन के बाद शोक व्यक्त करते हुए लिया है. (नीचे भी पढ़ें)

संस्था के अध्यक्ष सिमरन भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय रतन टाटा साहब की स्मृति में आयोजित होने वाले इस रक्तदान शिविर की नई तिथि (डेट) की घोषणा जल्द ही संस्था द्वारा की जाएगी.




