• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 9, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Horoscope Know Your Day Saturday 10th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 10 अक्टूबर 2026

Horoscope Know Your Day Saturday 10th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 10 अक्टूबर 2026
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आपका नकारात्मक स्वभाव आपको उदास और दुःखी बना सकता है। आप यह चोट स्वयं को पहुंचा रहे हैं, इसलिए जितनी जल्दी हो सके इसे छोड़ दें। दूसरों के सुख-दुःख बांटने की आदत विकसित करें। पहल के तौर पर मजे लेने की अपनी प्रवृत्ति पर अंकुश रखें और मनोरंजन पर आवश्यकता से अधिक खर्च करने से बचें। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे अधिक सहायक साबित होगा। रोमांस के नजरिए से आज जिंदगी बहुत जटिल रहेगी। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुंच में होगी। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। अगर आप जीवनसाथी के अलावा किसी और को अपने ऊपर असर डालने का भरपूर अवसर दे रहे हैं, तो जीवनसाथी की ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना संभव है।

वृष राशि
आंखों के मरीज प्रदूषित जगहों पर जाने से बचें, क्योंकि धूंआ आपकी आंखों को और नुकसान पहुंचा सकता है। अगर संभव हो तो सूरज की तेज रोशनी से भी बचे। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है। जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। जो लोग आपके लिए सबसे ज्यादा महत्व रखते हैं, उन्हें अपनी बात समझाने में आप खासी परेशानी अनुभव करेंगे। दूसरों को खुशियां देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पायेंगे। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है। लेकिन आज के दिन आप दोनों अधिक से अधिक एक-दूसरे के करीब जाना चाहेंगे।

मिथुन राशि
धार्मिक भावनाओं के चलते आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा करेंगे और किसी संत से कुछ दैवीय ज्ञान प्राप्त करेंगे। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुंचायेंगे। अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम-काज और रुपये-पैसे का प्रबंधन न करने दें, नहीं तो जल्दी ही आप आपने तयशुदा बजट से कहीं आगे निकल जायेंगे। रोमांटिक मुलाकात बहुत रोमांचक रहेगी, लेकिन अधिक देर के लिए नहीं होगी। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं और आपके बच्चे भी हैं तो वो आज आपसे शिकायत कर सकते हैं क्योंकि आप उनको पर्याप्त समय नहीं दे पाते। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ़ से ज्यादा सहयोग नहीं हासिल होगा।

कर्क राशि
आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगी। जल्दबाजी में निर्णय न लें, खासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते समय। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को जरूरत से ज्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता से भरा रहेगा। अगर आपका साथी अपना वादा न निभाए तो बुरा महसूस न करें, आपको बैठकर बातचीत के माध्यम से मामला सुलझाने की जरूरत है। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पायेगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। यूं तो जीवन हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाली चीज आपके सामने लाता है। लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू देखकर प्रसन्नता से चौंक जायेंगे।

सिंह राशि
बेहतर जीवन के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकालने में सफल रहेंगे। आप माता-पिता को प्रसन्न करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नजरिए से चीजों को देखने की कोशिश करें, आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। उन्हें आपकी परवाह, स्नेह और समय की आवश्यकता है। अपने प्रिय की बेजा मांग के आगे न झुकें। आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और निर्णय करने में आपको खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। खाली समय का सदुपयोग होना चाहिए लेकिन आप आज आप इस समय का दुरुपयोग करेंगे और इस वजह से आपका मूड भी खराब होगा। जन्मदिन भूलने जैसी किसी छोटी-सी बात को लेकर जीवनसाथी से तकरार संभव है। लेकिन अन्ततः सब ठीक हो जायेगा।

कन्या राशि
भाग दौड़ भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है। रिश्तेदारों के साथ बिताया गया समय आपके लिए लाभदायक रहेगा। प्यार का चक्कर आपके लिए काफी खतरनाक साबित होगा। नई योजनाएं आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का माध्यम साबित होंगी। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। आपके और आपके जीवनसाथी के मध्य कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है।

तुला राशि
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी और अजनबी भी जाने-पहचाने से महसूस होंगे। आर्थिक तौर पर सिर्फ और सिर्फ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। उस रिश्तेदार को देखने जाएं, जिसकी तबियत काफी समय से खराब है। रुमानी यादें आज आपके ऊपर छायी रहेंगी। आपके तारे आज आपको असाधारण शक्ति देंगे, इसलिए ऐसे निर्णय लें जो आवश्यक हों और आने वाले समय में आपको सही दिशा दे सकें। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। जो यह समझते हैं कि शादी सिर्फ मनोरंजन व आनंद के लिए होती है, वे गलत हैं, क्योंकि आज आपको सच्चे प्यार का अनुभव होगा।

वृश्चिक राशि
भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें, क्योंकि भाग्य स्वयं बहुत आलसी होती है। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी करेगा। आपके प्रेम की राह एक शानदार मोड़ ले सकती है। आज आपको पता चलेगा कि फिजाओं में जब प्यार घुलता है तो कैसा महसूस होता है। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। एक बढ़िया जीवनसाथी के साथ जीवन वाकई अद्भुत लगता है और आज आप इस बात का अनुभव कर सकते हैं।

धनु राशि
अगर आप पर्याप्त आराम नहीं कर रहें है तो आप बहुत अधिक थकान महसूस करेंगे और आपको अतिरिक्त आराम की जरूरत होगी। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आयेंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे। घरेलू जिंदगी सुकूनभरी और खुशनुमा रहेगी। आपके महंगे उपहार भी आपके प्रिय के चेहरे पर मुस्कान लाने में नाकाम साबित होंगे, क्योंकि वह उनसे कतई प्रभावित नहीं होगा/ होगी। कार्यालय में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे, आपके सिर्फ एक छोटे-से अच्छे काम की बदौलत। लोगों के साथ बात करने में आज आप अपना बहुमूल्य समय बर्बाद कर सकते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिंदगी महसूस कर सकते हैं। लेकिन बाद में आपको महसूस होगा कि जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ।

मकर राशि
आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई शानदार पल लेकर आयेगा। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। घर पर कोशिश करें कि कोई आपकी वजह से आहत न हो और परिवार की आवश्यकताओं के अनुसार स्वयं को ढालें। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की संभावना को नकारा नहीं किया जा सकता है। आप खाली समय में अपने पसंदीदा काम करना पसंद करते हैं, आज भी आप ऐसा ही कुछ करने का सोचेंगे लेकिन किसी शख्स के घर में आने की वजह से आपका यह प्लान चौपट हो सकता है। आज आपका वैवाहिक जीवन हंसी-खुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।

कुंभ राशि
स्वास्थ्य का ध्यान रखें और चीजों को व्यवस्थित करें। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। घरेलू कामकाज आपको अधिकतर समय व्यस्त रखेंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे और आपके लिए काफी अवसर भी होंगे। आज आप एक ऐसी परियोजना पूरी कर राहत की सांस लेंगे, जिसे आपके बहुत पहले शुरू किया था। आप खाली समय में अपने पसंदीदा काम करना पसंद करते हैं, आज भी आप ऐसा ही कुछ करने का सोचेंगे लेकिन किसी व्यक्ति की वजह से आपका यह प्लान धरा का धरा रह जायेगा। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद लेने का है।

मीन राशि
आज अगर संभव हो तो लंबे सफर पर जाने से बचें, क्योंकि लम्बी यात्राओं के लिए अभी आप कमजोर हैं और उनसे आपकी कमज़ोरी और बढ़ेगी। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। कोई भी निर्णय करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ध्यान दें। घर को सजाने-संवारने के लिए अपने खाली समय का उपयोग करें। इसके लिए आप परिवार से सराहना पायेंगे। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की आवश्यकता है, क्योंकि कल बहुत देर हो जायेगी। कार्यालय में आपका सकारात्मक व्यवहार मन माफिक परिणाम देगा। आपको कई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेंगी और कंपनी में ऊंचा पद हासिल होगा। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur fight : साकची बाजार में पार्किंग को लेकर मारपीट, हंगामा
खबर

Jamshedpur fight : साकची बाजार में पार्किंग को लेकर मारपीट, हंगामा

October 9, 2026
jamshedpur sahityik mahakumbh-कोई भी तकनीक समाप्त नहीं कर सकती लेखक का अस्तित्व : के वनजा, साहित्यिक महाकुंभ छाप 3.0 में किताबों व एआई की प्रासंगिकता पर विद्वानों ने रखे तर्कपूर्ण विचार, एआई या डिजिटल स्क्रीन कभी नहीं दे सकती पुस्तक के स्पर्श व गंध जैसी अनुभूति
खबर

jamshedpur sahityik mahakumbh-कोई भी तकनीक समाप्त नहीं कर सकती लेखक का अस्तित्व : के वनजा, साहित्यिक महाकुंभ छाप 3.0 में किताबों व एआई की प्रासंगिकता पर विद्वानों ने रखे तर्कपूर्ण विचार, एआई या डिजिटल स्क्रीन कभी नहीं दे सकती पुस्तक के स्पर्श व गंध जैसी अनुभूति

October 9, 2026
jamshedpur saraikela police big catch : जमशेदपुर के कारोबारी निखार हत्याकांड में गैंगस्टर कन्हैया सिंह हिरासत में, पूछताछ जारी
खबर

jamshedpur saraikela police big catch : जमशेदपुर के कारोबारी निखार हत्याकांड में गैंगस्टर कन्हैया सिंह हिरासत में, पूछताछ जारी

October 9, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur pm mall action : पीएम मॉल पर टाटा स्टील की बड़ी कार्रवाई, पिछला दरवाजा किया सील, देखिए – video

Jamshedpur rural accident : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया- दारीशोल सड़क पर हाइवा पलटा

Jharkhand cm mother death : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन के चलते चक्रधरपुर में जनजातीय महोत्सव स्थगित, विधायक ने दी श्रद्धांजलि

West singhbhum body found : चक्रधरपुर के इंदकाटा के पास नदी में मिला अधेड़ का शव, गुरुवार शाम से घर से था लापता

Jamshedpur dandiya night : जमशेदपुर में 17 अक्टूबर को होगा ‘डांडिया धमाल 2.0’, पहली बार सजेगी मास्करेड डांडिया नाइट

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur pm mall action : पीएम मॉल पर टाटा स्टील की बड़ी कार्रवाई, पिछला दरवाजा किया सील, देखिए – video

Jamshedpur rural accident : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया- दारीशोल सड़क पर हाइवा पलटा

Jharkhand cm mother death : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन के चलते चक्रधरपुर में जनजातीय महोत्सव स्थगित, विधायक ने दी श्रद्धांजलि

West singhbhum body found : चक्रधरपुर के इंदकाटा के पास नदी में मिला अधेड़ का शव, गुरुवार शाम से घर से था लापता

Jamshedpur dandiya night : जमशेदपुर में 17 अक्टूबर को होगा ‘डांडिया धमाल 2.0’, पहली बार सजेगी मास्करेड डांडिया नाइट

Jamshedpur mango jam : मानगो पुल पर सुबह नौ बजे से 11 बजे तक रेंगते रहे वाहन, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News