जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के एलडी 2 विभाग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. विभाग के कांफ्रेंस हाल में हुए रक्तदान शिविर का उद्घाटन टीएमएच प्लमोनोलाजिस्ट डा रुद्र प्रताप सामंता एवं जेडीसी वाइस चेयरमैन आरके झा द्वारा किया गया. इस अवसर पर विभागीय चीफ के तौर पर सुजीत कुमार ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया. डा सामंता ने ने रक्तदान के महत्व इसकी उपयोगिता एवं रक्तदान करने से होने वाले फायदे के विषय में जानकारी दी. इस अवसर पर 197 लोगों ने रक्तदान किया. कार्यक्रम के संचालनकर्ता आरके झा ने एलडी 2 के रक्तदान को एलडी 2 की परम्परा बताया. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने एलडी 2 के रक्तदान शिविर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी कि किस तरह लोग कोरोना के समय मे रक्तदान कर लोगों की जान बचाई. कार्यक्रम को सफल बनाने में एचआर मैनेजर कुलदीप सिंह, कमिटी मेम्बर धर्मेन्द्र उपाध्याय, गुरुशरण सिंह, गुंजन वर्मा, राहुल श्रीवास्तव, मंगल महतो, अनिल झा के संग आफिस स्टाफ पीपी त्रिवेदी, ब्रजेश दास, विजय तिवारी का सराहनीय योगदान रहा. कार्यक्रम के अंत मे टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष आमोद दुबे ने धन्यवाद देकर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया एवं रकदाताओं से इसी तरह आगे भी रक्तदान करने का आग्रह किया.




