• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, October 12, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand bjp new joining : झारखंड के विभिन्न दलों के दिग्गजों ने थामा भाजपा का दामन, ईचागढ़ से खगेन महतो, जमशेदपुर से बिमल बैठा, बोकारो से परिन्दा सिंह, बरकट्ठा से कुमकुम देवी ने मुख्य रूप से ली सदस्यता,

jharkhand bjp new joining : झारखंड के विभिन्न दलों के दिग्गजों ने थामा भाजपा का दामन, ईचागढ़ से खगेन महतो, जमशेदपुर से बिमल बैठा, बोकारो से परिन्दा सिंह, बरकट्ठा से कुमकुम देवी ने मुख्य रूप से ली सदस्यता,
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में विभिन्न दलों को छोड़कर कई नेताओं और नेत्रियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की ओर से आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में इन नए सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. बाबूलाल मरांडी ने इस सभी नेताओं का स्वागत किया। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सरायकेला, हजारीबाग, बोकारो एवं जमशेदपुर जिला के विभिन्न दलों के कई वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी शामिल हैं. इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले कई नेता जनसंघ और भाजपा से जुड़े परिवारों की पृष्ठभूमि से आते हैं इसलिए ये कोई नए सदस्य नहीं, बल्कि अपने परिवार में वापस आए सदस्य हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि इनके जुड़ने से संगठन मजबूत होगा और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी. श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा का मूलमंत्र सेवा और अंत्योदय है. (नीचे भी पढ़ें)

जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और अंत्योदय के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना पार्टी का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि देशभर में चल रहे सेवा संकल्प अभियान से प्रेरित होकर लोग संगठन से जुड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 13 साल मुख्यमंत्री और 12 साल पीएम के रूप में देश की जनता की सेवा करने का काम कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल का उल्लेख करते हुए मरांडी ने अनुच्छेद 370 हटाने, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक के खिलाफ कानून, आधारभूत संरचना के विस्तार, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और गरीबों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं को केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों के रूप में गिनाया. उन्होंने कहा कि आवास, मुफ्त राशन, शौचालय और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से गरीबों तक सरकारी सहायता पहुंचाने का प्रयास किया गया है. उन्होंने कहा कि देश के कई राज्य उग्रवाद से प्रभावित थे. शाम होते ही झारखंड़ भी ठहर जाता था लेकिन आज चारों तरफ शांति है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में उग्रवाद लगभग समाप्त हो चुका है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने विकास को लेकर भी कई उल्लेखनीय कार्य किये हैं. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने देश में झूठे आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर अराजकता फैलाने वालों दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये लोग बिना सत्ता के रह नहीं सकते है. देश की जनता ने कांग्रेस को बंगाल, बिहार, ओड़िशा, गुजरात, तमिलनाडु से कब का बाहर कर दिया है. कांग्रेस परिवार और पैसे के लिए सिर्फ राजनीति करती है. उन्होंने झारखंड़ के सत्ताधारी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग झारखंड़ में लूट मचाये हुए हैं. राज्य में बालू, पत्थर, कोयला, लोहा, जमीन की लूट मची हुई है. थाना और ब्लॉक के बीच जनता पीस रही है. उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है देशविरोधी ताकतों को देश की जनता स्वयं जबाब दे. अतः हम सबकी जिम्मेदारी और फर्ज बनता है कि झारखंड़ से भ्रष्टाचार को समाप्त करने हेतु इस सरकार को उखाड़ फेंके. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने पार्टी में योगदान देने वालों का स्वागत और अभिनंदन करते हुए आग्रह किया कि आप सभी लोग पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे और 2029 में राज्य में भाजपा की सरकार बनाने में अपनी भूमिका को निभाएंगे. भाजपा में योगदान करने वाले नेता खगेन महतो ने कहा कि वे भाजपा और जनसंघ के नेता हिकीम चंद्र महतो के परिवार से आते हैं. लिहाजा उनके रग रग में ही भाजपा है, आज भाजपा के झंडे के नीचे आकर गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि जबतक जीवित हूं, भाजपा संगठन के लिए काम करूंगा. झारखंड़ के दिग्गज नेता रहे समरेश सिंह की बहू परिंदा सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों, सिद्धांतों और राष्ट्रहित में लिए गए संकल्पों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं. उन्हीं संकल्पों को धरातल पर उतारते हुए राष्ट्रीय एकता, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण को केंद्र में रखकर देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास हो रहा है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी संकल्पित होकर इसी दिशा में काम कर रहे हैं. मैं भी इसी विचारधारा तथा सेवा के संकल्प को लेकर संगठन के लिए काम करूंगी. बरकट्ठा की नेत्री कुमकुम देवी ने कहा कि यह भाजपा का कार्यालय हमारे लिए मंदिर के समान है, भाजपा मेरा परिवार है. चाहूंगी कि मेरी अर्थी भी भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए निकले। राज्य की स्थिति भयावह है। पार्टी जो भी जिम्मेवारी देगी, ईमानदारी पूर्वक निभाऊंगी. बिमल बैठा ने कहा कि जब तक शरीर में रक्त है तक भाजपा के नीति सिद्धान्त से जुड़ा रहूंगा और भाजपा को शीर्ष पर पहुंचाने के लिए काम करूंगा. पार्टी में योगदान करने वाले सभी नए कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण करायी. भवानी गोप, हरि सिंह, हरिपाल महतो, कैलाश प्रामाणिक, उत्तम कुमार, मिंटू गुप्ता, संजय मंडल, क्षितिज कुमार, मालिन्दर कालिंदी, छूटूलाल महतो, सुभाष महतो, बिंदु देवी, हरिपद सिंह, जितेंद्र प्रामाणिक, पवन शर्मा, रामकृष्ण सिंह, हरिनारायण सिंह आदि भी मुख्य रुप से पार्टी में शामिल हुए. कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने किया. मौके पर सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, पप्पू वर्मा, प्रतुल शाहदेव, सूरज चौरसिया, सूरज शाहदेव, बिजय कोइरी आदि उपस्थित रहे.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

jamshedpur mla saryu roy attack : मानगो नगर निगम में कचरा फेंकने पर विधायक सरयू राय की तल्खी बरकरार, जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने कहा – मुकदमों से नहीं डरता, जमानत के लिए पैरवी करने भी नहीं जाऊंगा
खबर

jamshedpur mla saryu roy attack : मानगो नगर निगम में कचरा फेंकने पर विधायक सरयू राय की तल्खी बरकरार, जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने कहा – मुकदमों से नहीं डरता, जमानत के लिए पैरवी करने भी नहीं जाऊंगा

October 12, 2026
nuvoco completes 10 years : न्युवोको के दस साल बेमिसाल, विकास और नवाचार का सफर, न्युवोको विस्टास ने ‘दस साल बेमिसाल’ थीम के साथ मनाया सफर का जश्न
खबर

nuvoco completes 10 years : न्युवोको के दस साल बेमिसाल, विकास और नवाचार का सफर, न्युवोको विस्टास ने ‘दस साल बेमिसाल’ थीम के साथ मनाया सफर का जश्न

October 12, 2026
jharkhand ex minister banna gupta in delhi : लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए दिल्ली में आयोजित आंदोलन में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता हुए शामिल, कांग्रेस के जमशेदपुर अध्यक्ष ने भी दिल्ली में दिखायी ताकत
खबर

jharkhand ex minister banna gupta in delhi : लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए दिल्ली में आयोजित आंदोलन में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता हुए शामिल, कांग्रेस के जमशेदपुर अध्यक्ष ने भी दिल्ली में दिखायी ताकत

October 12, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया में मुखिया के पहल पर मिला नया ट्रांसफॉर्मर, लोगों में हर्ष

Jamshedpur durga puja – जमशेदपुर : दुर्गापूजा में मनचलों पर रहेगी शक्ति कमांडो की नजर, छह रूटों पर महिला पुलिस तैनात

Jamshedpur breaking : जमशेदपुर में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े, पत्थरबाजी, एक दर्जन से अधिक घायल, देखिए – video

East Singhbhum Agarwal sammelan : अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत, कई गणमान्य हुए शामिल

Jamshedpur rural sp inspection – ग्रामीण एसपी ने पोटका, कोवाली, मुसाबनी व जादूगोड़ा के विभिन्न पूजा पंडालों और स्वर्णरेखा नदी घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया में मुखिया के पहल पर मिला नया ट्रांसफॉर्मर, लोगों में हर्ष

Jamshedpur durga puja – जमशेदपुर : दुर्गापूजा में मनचलों पर रहेगी शक्ति कमांडो की नजर, छह रूटों पर महिला पुलिस तैनात

Jamshedpur breaking : जमशेदपुर में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े, पत्थरबाजी, एक दर्जन से अधिक घायल, देखिए – video

East Singhbhum Agarwal sammelan : अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत, कई गणमान्य हुए शामिल

Jamshedpur rural sp inspection – ग्रामीण एसपी ने पोटका, कोवाली, मुसाबनी व जादूगोड़ा के विभिन्न पूजा पंडालों और स्वर्णरेखा नदी घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Saraikela accident : कांड्रा सड़क दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल, टीएमएच में इलाजरत 

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News