
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के बाजार में मंगलवार की साम एक पागल कुत्ता ने आतंक मचा रखा है. कुत्ता ने नया बजार मुर्गा दुकान के पास खड़े बीड़ी बस्ती निवासी कृष्णा मुंडा (14) को कुत्ता ने पेर में काट लिया. कृष्णा मुंडा ने बताया कि कुत्ता के काटने के बाद वह इलाज के लिये सीएचसी पहुंचा, वहां उसका इलाज नही हो पाया.बताया कि डॉक्टर ने बताया कि सीएचसी में एंटी रेविज भैक्सिन नही है.कहा कि वह गरीब है बाजार से सुई खरीदने में असमर्थ हैं, इसलिए वह इलाज नही करा पाया है. वही लोगों ने कहा कि बाजार में पागल कुत्ता ने और 2-3 लोगों को काटा है. बाजार में पागल कुत्ता के घूमने से लोगों में दहशत है. वही इस संबंध में सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा रंजित मुर्मु ने कहा कि जिला से सीएचसी को एंटी रेविज भैक्सिन का सप्लाई नही दिया गया है. कहा कि सीएचसी में सुई नही है. उन्होंने जिला से जल्द सुई उपलब्ध कराने की मांग की है.



