
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के मिस्त्रीपाड़ा मुख्य सड़क पर मंगलवार की स्थानीय काली पूजा कमेटी के सदस्यों ने पूजा की चंदा नही देने पर कमेटी के सदस्यों ने टैंकर संख्या डब्ल्यू बी 11ए 8524 के चालक मनोज साव को पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया. सूचना पाकर घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर मामले की जानकारी ली.घायल चालक को ग्रामीणों ने उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस से सीएचसी पहुँचाया. डा सम्पा मन्ना ने चालक की प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिये उसे रेफर कर दिया है. डॉक्टर ने बताया कि चालक के नाक की हड्डी टुट गई है. घटना के संबंध में खलासी राजन कुमार ने बताया कि टैंकर दुर्गापूजा से ही चाकुलिया में खड़ी थी, मंगलवार की रात शुक्ला पैट्रोल पम्प में तेल लेने के लिए जा रहे थे. कहा कि सड़क पर काली पूजा कमेटी के सदस्यों ने 200 रुपये की चंदा रसीद काट कर दिया, चालक ने कहा कि उनके पास उतनी रूपये नही है 50 रुपये देने की बात कही इस पर सदस्यों ने चालक को गाड़ी से नीचे उतार कर बूरी तरह से पिटाई कर दी और दिये रसीद को छिनकर चले गए. इस संबंध में एएसआई अशोक पासवान ने बताया कि चालक और खलासी के बयान पर मिस्त्रीपाड़ा काली पूजा कमेटी पर मारपीट करने का मामला दर्ज किया जाएगा.



