जमशेदपुर: सोनारी स्थित सीएच एरिया के भूतनाथ मंदिर परिसर में स्थापित नारायणी धाम मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव के अवसर पर नारायणी सेवा ट्रस्ट की ओर से तीन दिवसीय भव्य धार्मिक महोत्सव के दूसरे सोमवार को सुबह 8 बजे राजस्थान के सूरजगढ़ निवासी हजारीमल इंदौरिया के सानिध्य में सोनारी राम मंदिर से नारायणी धाम तक भव्य निशान यात्रा निकाली गयी. वहीं, रात्रि 8 बजे सोनभद्र (गुप्तकाशी) से पधारे सुप्रसिद्ध आमंत्रित भजन गायक संजीव शर्मा ने अपनी भजनों की प्रस्तुति से भक्तों को भावविभोर कर दिया. सुबह में निशान यात्रा की पूजा यजमान राजकुमार चंदूका (अग्रवाल) और राजकुमार संघी ने की. शाम में अखंड ज्योत एवं बाबा श्याम की पूजा यजमान आशा-नवीन पोद्दार ने की. पंडित दीपू तिवारी और रोहित तिवारी ने विधिवत पूजा संपन्न करायी. राजस्थान के सूरजगढ़ निवासी हजारीमल इंदौरिया के सानिध्य में निकली निशान यात्रा में 551 श्रद्धालुगण बाबा श्याम का जयकारा लगाते हुए नाचते गाते चल रहे थे. (नीचे भी पढ़े)

शाम में संजीव शर्मा ने श्री गणेश वंदना से भजनों का कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने अपनी सुमधुर आवाज में बाबा श्याम के लोकप्रिय भजन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को पूरी तरह भावविभोर कर दिया. बाबा श्याम के दरबार में मची रे होली… भजन के दौरान बाबा श्याम संग भक्तों ने फूलो की होली भी खेली. कलाकार ने .बाबा नाचन दे खूब कियो श्रृंगार…, दिना नाथ मेरी बात छानी कोनी तेरे से…, काल रात ने सपनों आयो बाबा हेला मारे रे…, आंख्या रो काजल थारो होठा री लाली जी…, मेरा बाबा रंग रंगीला…, थासु विनती करा हा बारंबार सुनो जी सरकार…, ये श्याम का जादू है सर चढकर बोलेगा… कब आएगा मेरा सवारियां…, आदि भजनों की शानदार प्रस्तुति पर श्याम भक्त झूम उठे. नारायणी धाम लगभग पांच घंटे तक बाबा श्याम के जयकारे से गूंजते रहा. इस दौरान पूरा मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा. भगवान को भोग अर्पित करने के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया.दूसरे दिन के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से किरण कांवटिया, कृष्णा संघी, मीना सरायवाला, स्नेहा चंदूका, लता सरायवाला, रिंकी भालोटिया, नेहा सोंथालिया, हेमा मोदी कैलाश सरायवाला, अनिल नरेड़ी, ललित सरायवाला, संदीप मित्तल, राम रतन कांवटिया, चेतन अग्रवाल, अक्षय खेमका, अमित अग्रवाल, पवन पोद्दार आदि का योगदान रहा.(नीचे भी पढ़े)

तीसरे दिन मंगलवार का कार्यक्रमःतीसरे दिन 24 नवंबर, मंगलवार को दोपहर 3 बजे कोलकाता की सुप्रसिद्ध पाठ वाचिका मीतू अग्रवाल द्वारा श्री राणी सती दादीजी का मंगल पाठ किया जाएगा. इसी दिन देव दीपावली के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य दीप प्रज्वलन का आयोजन भी होगा.















