जमशेदपुर : अखिल भारतीय वैश्य पोद्दार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण पोद्दार का आज यहां मानगो टैंक रोड में झारखंड पोद्दार वैश्य कल्याण समिति के बैनर तले अध्यक्ष अरुण कुमार पोद्दार के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया. पश्चिम बंगाल के एक सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद जमशेदपुर पहुंचे श्री पोद्दार को पोद्दार समाज के वयोवृद्ध व समिति के मुख्य संरक्षक शंकर पोद्दार, अरुण कुमार पोद्दार, महामंत्री ने संतुष्ट रूप से शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं समिति के भरत पोद्दार, रामलखन पोद्दार, नन्द किशोर पोद्दार, राजीव रंजन पोद्दार, अरविंद पोद्दार, मनोज पोद्दार, किशोर पोद्दार एवं राम उद्गार पोद्दार ने क्रमश: पुष्प गुच्छ, अभ्यास पुस्तिका एवं माला पहनाकर श्री पोद्दार को पोद्दार विभूति सम्मान से नवाजा गया. सत्यनारायण पोद्दार जी ने समाज एवं संगठन को आगे ले चलने के दिशा में समिति को महत्वपूर्ण जानकारियां दी. पोद्दार समाज के वयोवृद्ध व पोद्दार वैश्य महासभा झारखण्ड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शंकर पोद्दार जी (वयोवृद्ध) को सत्यनारायण पोद्दार जी ने स्मृति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल को याद किया.















