जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “कथा मंजरी” सह मुक्तिबोध एवं बालमुकुंद गुप्त जयंती समारोह आयोजित हुआ. इस अवसर पर मामचंद अग्रवाल उर्फ वसंत जमशेदपुरी कृत दो पुस्तकों का लोकार्पण भी सम्पन्न हुआ. तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र मूनका की अध्यक्षता में आयोजित समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जबकि तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी ने आगत साहित्यकारों का स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)

तदुपरान्त मुक्तिबोध एवं बालमुकुंद गुप्त का संक्षिप्त साहित्यिक जीवन परिचय माधवी उपाध्याय एवं पूनम महानंद ने प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मंचासीन अतिथियों ने नगर के ख्यातिलब्ध साहित्यकार एवं तुलसी भवन साहित्य समिति के प्रचार सचिव मामचंद अग्रवाल उर्फ वसंत जमशेदपुरी की दो पुस्तकों “कह वसंत कर जोड़” एवं “खिल उठे मन के सुमन” का लोकार्पण किया. लोकार्पित पुस्तकों पर पाठकीय प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉ रागिनी भूषण एवं रीना सिन्हा सलोनी ने रचना एवं रचनाकार दोनों की भूरि-भूरि प्रशंसा की. इसके बाद तुलसी भवन की ओर से श्री जमशेदपुरी को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के अंतिम सत्र ‘कथा मंजरी’ के अन्तर्गत विभिन्न विषयों को स्पर्श करती कुल 11 कहानियों का पाठ हुआ, जिन पर समीक्षात्मक टिप्पणी कथा पाठ के उपरान्त डॉ अजय कुमार ओझा ने अपने धन्यवाद ज्ञापन के दौरान की. पठित कहानियों में पूनम महानंद ने नर्मदा, डॉ एनके सिंह ने अंधा,बहरा,गूंगा, शक्ति श्रीवास्तव ने रूपा तुम कहां खो गई, रेखा सहाय ने कलियुग के श्रवण कुमार, सुस्मिता मिश्रा ने विद्या दीप, प्रतिभा प्रसाद कुमकुम ने घर, आरती श्रीवास्तव ने नेट, हरिकिशन चावला ने पंखेवाला, डॉ उदय प्रताप हयात ने परदा, वंदना केशर भारती ने कार्तिक पूर्णिमा एवं रीना गुप्ता श्रुति ने टिमटिमाते दीये कहानी का पाठ किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ वीणा पाण्डेय ‘भारती’, माधवी उपाध्याय, अजय प्रजापति, उपासना सिन्हा, पूनम महानंद, डॉ यमुना तिवारी व्यथित, अशोक पाठक ‘स्नेही’, वसंत जमशेदपुरी, राजेन्द्र शाह ‘राज’, डॉ एनके सिंह, हरभजन सिंह ‘रहबर’, विनोद बेगाना, शक्ति श्रीवास्तव, रेखा सहाय, सुष्मिता मिश्रा, मेहा मिश्रा, प्रतिभा प्रसाद कुमकम, डॉ रागिनी भूषण, रीना सिन्हा सलोनी, आरती श्रीवास्तव ‘विपुला’, बलविन्दर सिंह, हरिकिशन चावला, डॉ उदय प्रताप सिंह, सुजय कुमार, मंजू ठाकुर, रीना गुप्ता, राजेन्द्र सिंह, सरिता सिंह, डॉ राकेश पाण्डेय सहित अनेक साहित्यकारों की उपस्थिति रही.












