जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस में टाटा स्टील गम्हरिया और टाटा कामगार यूनियन (टीकेयू) के पदाधिकारियों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘आगमन’ की शुरुआत की गयी. इस कार्यक्रम का उद्देश्य यूनियन पदाधिकारियों को कंपनी की नीतियों, सुरक्षा मानकों, भविष्य की रणनीतियों और कार्यप्रणाली से अवगत कराना है. कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित कर की गयी. मुख्य अतिथि के रूप में वीपी ऑपरेशन जमशेदपुर चैतन्य भानू उपस्थित रहे. इस दौरान टाटा कामगार यूनियन के अध्यक्ष बीके डिंडा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे. वीपी ऑपरेशन चैतन्य भानु ने लर्निंग एंड डेवलपमेंट, जॉइंट कंसल्टेटिव सिस्टम, कार्यस्थल पर सुरक्षा और कर्मचारी कल्याण, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं तथा विविधता और समावेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं चीफ पीपल ऑफिसर अतरइ सन्याल ने बताया कि आय दिन बिजनेस में नए चैंलेंजेस आ रहे है. उसे कैसे डटकर सामना किया जाये. किसी भी नई चुनौती पर घबराने या भागने के बजाय उसे एक सीखने के अवसर के रूप में देंखें. उसे छोटे-छोटे लक्ष्यों में बांट ले और उसे सीखें. कार्यक्रम में पीके बेरला, चीफ टाटा स्टील गम्हरिया के रंजन सिंह, चीफ एचआर यशवंत पांडेय समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. वहीं दूसरे दिन यानी 25 नवंबर को ‘टाटा स्टील स्ट्रैटेजी एमएपी 2030’ और कर्मचारियों व यूनियन से अपेक्षाओं पर चर्चा की जायेगी. साथ ही, आधुनिक तकनीक और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी पर भी विशेषज्ञ जानकारी दी जायेगी.















