
Jamshedpur : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की प्रबंधन समिति की वार्षिक बैठक गुजरात प्रान्त के वडोदरा में आगामी 18 से 20 अक्टूबर तक होगी। यह बैठक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल वीएम पाटिल एवं मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न होगी, जहां पूरे देश के हर राज्य से पहुंचे प्रतिनिधि शामिल होंगे. बैठक में पूरे वर्ष की गतिविधियों पर चर्चा एवं आगामी लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा. इस बैठक में शामिल होने के लिए झारखंड प्रांत के प्रतिनिधि भी रवाना हुए. इनमें राज्य के प्रतिनिधि के रूप में प्रांतीय सचिव सार्जेंट अनिरुद्ध सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, प्रदेश सचिव राजीव रंजन, पूर्वी सिंहभूम जिला महामंत्री ललन प्रसाद सिंह, मीडिया प्रभारी हरेंदु शर्मा, ऑडिटर अशोक श्रीवास्तव, धनबाद जिला अध्यक्ष आरएस चौधरी शामिल हैं.




