
Chakuliya : चाकुलिया प्रखंड की चंदनपुर पंचायत के पुखुरिया गांव में करीबन एक महीने से ट्रांसफार्मर के जल जाने से पूरे गांव की बिजली व्यवस्था ठप्प पड़ी हुई थी. गांव में केवल एक ही ट्रांसफार्मर होने की स्थिति में ग्रामीणों को पूरे महीने भर लालटेन की रौशनी के सहारे गुजर बसर करना पड़ रहा था. यहां तक कि बच्चों की पढ़ाई भी बिजली नही होने के कारण बाधित थी. ग्रामीणों ने इसकी सुचना बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी को दी.सुचना पाकर विधायक ने तुरंत वहां के बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर के जल्द से जल्द नये ट्रांसफॉर्मर लगाने का निर्देश दिया, जिसके फलस्वरूप गुरुवार को पुखुरिया गाँव मे नया ट्रांसफार्मर लगा, जिसका उदघाटन जिला पार्षद शिव चरण हांसदा ने किया व साथ में विधायक कुणाल षड़ंगी भी मौजूद थे.उदघाटन के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मैं आपका ही सेवक हूँ और यदि मेरे प्रयासों से आपका जीवन स्तर थोड़ा भी बेहतर बन पाएगा, तो मेरी सेवा का उद्देश्य सिद्ध होगा. मौके पर मुखिया दाकिन किस्कू ,अर्जुन हेंब्रम,सालखान मांडी,कुश गिरी समेत अन्य उपस्थित थे.




