
Bahragoda : प्रखंड के साकरा गांव के हरिजन टोला में गुरुवार को 138 लोगों के बीच आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने अपने लोगों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया. विगत दिनों डाॅ गोस्वामी के प्रयास से साकरा गांव में भाजपा नेता मनोज पाल की पहल पर निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाने का शिविर लगाया गया था. इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डाॅ गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों के सच्चे मित्र हैं। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पांच लाख रूपये तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रत्येक लाभुक को प्राप्त होगी. ग्राम सशक्तिकरण से ही मजबूत भारत का निर्माण संभव होगा. कार्ड वितरण कार्यक्रम में साकरा के वार्ड मेंबर निरंजन धावड़िया तथा भाजपा नेता दीपक घोष भी उपस्थित थे.




