
जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (जुस्को के रुप में जिसको जाना जाता था) में कर्मचारियों के बच्चों के लिए बहाली निकाली गयी है. इस बहाली में कर्मचारी पुत्र और पुत्री भी बहाल हो सकेगी. इसके लिए आवेदक को आइटीआइ पास इलेक्ट्रिक ट्रेंड में पास होना अनिवार्य है. इसको लेकर कंपनी प्रबंधन की ओर से बहाली निकाली गयी है. इसके लिए आवेदन ऐसे लोग कर सकते है, जो दो साल तक का पूर्णकालिक कोर्स कर चुके है. आइटीआइ में 60 फीसदी अंक के साथ पास होना जरूरी है. इसके लिए आवेदक 18 अप्रैल तक अपना आवेदन दे सकते है. इसके लिए उन्होंने कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट जुस्को लिमिटेड डॉट कॉम पर मेल भेजना होगा. इसके लिए आवेदन 1 अप्रैल 1981 के बाद या उसी दिन जन्में लोग आवेदन जमा कर सकते है. एससी एसटी के उम्मीदवारों के लिए एक साल की उम्र में छूट दी गयी है. वेबसाइट से फार्म लेकर जुस्को के एचआर ऑफिस में उसको भरने के बाद हार्ड कॉपी जमा किया जा सकता है. इसको लेकर लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी. इसमें आवेदक से मैट्रिक की परीक्षा सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित और इलेक्ट्रिकल सेफ्टी से संबंधित सवाल पूछे जा सकते है. सभी सवाल वैकल्पिक हो जायेंगे. पहले लिखित परीक्षा होगी, उसके बाद इंटरव्यू के जरिये बहाली ली जायेगी. मेडिकल टेस्ट भी सभी का होगा. जिनका चयन होगा, उनको जेडब्ल्यू 4 ग्रेड में बहाली की जायेगी. कंपनी के सभी कर्मचारियों के लिए तय वेतन, भत्ते, मेडिकल सुविरधा समेत तमाम भत्तों का लाभ उनको मिलेगा.

















