जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत जदयू नेता मनोज मांझी के कार्यालय में सोमवार सुबह अचानक आग लग गयी, जहां मौजूद सभी फाइलें जलकर राख हो गयी. आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को बुलाया गया. घटनास्थल पर पहुंची अग्निशामक गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. इस संदर्भ में जदयू नेता मनोज मांझी ने बताया कि उनके कार्यालय में सुबह आग लगने की सूचना पड़ोस के दुकानदार ने दी. (नीचे भी पढ़ें)

वे आनन फानन में इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी, जहां मौके पर अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. परंतु कार्यालय में मौजूद फाइलें व जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गया है. इस दौरान एसी और फर्नीचर भी पूरी तरह जलकर राख हो गयी है. उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. इस दौरान करीब डेढ़ से 3 लाख रूपये का नुकसान हुआ है.



