चाकुलिया: गर्मी के दस्तक मात्र से ही चाकुलिया प्रखंड के जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है. चाकुलिया वन क्षेत्र के बड़ामारा जंगल में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जंगल में आग लगा दी गयी है, जंगल में आग लगने से जंगल से सटे काजू के कई पेड़ आग की चपेट में आकर झूलस गया है. ज्ञात हो कि काजू के पेड़ में अब फूल और फल लगने का समय आ गया है. जंगल में आग लगने से काजू के पेड़ भी आग की चपेट में आकर झूलस रहें हैं. इससे काफी नुकसान हो रहा है. गर्मी के दिनों में इस क्षेत्र में जंगल में आए दिन आग लगती है और जंगल के कई पेड़ पौधें आग की चपेट में आकर झूलस जाते हैं.



