रांची : झारखंड में हो रहे राज्यसभा चुनाव में एक बार फिर से खेला हो गया. गुरुवार को दिन भर हुई वोटिंग के बाद शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गयी. बताया जाता है कि गिनती के वक्त सत्ताधारी दल के होश तब उड़ गये, जब तीन विधायकों के वोट खारिज कर दिये गये. बताया जाता है कि तीन वोट को यह कहते हुए खारिज किया गया क्योंकि चुनाव के लिए मतदान जहां करना था, उसके विपरित वोटिंग कर दी गयी थी. ऐसे में रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े रहे परिमल नाथवानी की जीत पक्की लग रही है. अगर तीन वोट सत्ताधारी दल के खारिज हो जाते है तो विपक्ष के भाजपा, जदयू, लोजपा, आजसू के साथ जेएलकेएम का वोट मिलाकर 25 हो जाता है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं, झामुमो के प्रत्याशी बैजनाथ राम के पास 30 वोट हो रहा है जबकि दूसरी वरीयता का वोट कांग्रेस, राजद, वाम दलों ने मिलकर वोट डाले, जिसकी संख्या 26 ही हो जा रही है. अगर इसके तीन वोट कटे तो फिर कांग्रेस के प्रणव झा को सिर्फ 23 ही वोट होते है. ऐसे में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार और रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े परिमल नाथवानी की जीत पक्की हो जाती है. वहीं, अब क्रास वोटिंग की भी बात सामने आयी है. यहीं वजह है कि कांग्रेस के सारे विधायकों को वहां रुकने को कह दिया गया है. कुछ देर में रिजल्ट आयेगा, जिसके बाद साफ हो सकेगा कि राज्यसभा का चुनाव कौन जीतता है.







