जमशेदपुर: आदित्यपुर नगर निगम के उप नगर आयुक्त पारुल सिंह को एसयुसीआई कम्युनिस्ट पार्टी ने आभार जताते हुए उन्हें फूलों के पौधे भेंट किये. बता दे कि पिछले दिनों विभिन्न जन मुर्दों को लेकर आदित्यपुर कॉलोनी के मुख्य सड़क का मरम्मत करण पेयजल पाइपलाइन दुरुस्त करने और जरूरतमंदों को कंबल वितरण एवं विभिन्न सड़क की मरम्मत व पथ कालीकरण आदि अन्य कार्य को लेकर तथा सड़क निर्माण के लिए एक ज्ञापन सौंपा गया. आयुक्त ने समस्याओं को समाधान करने का आश्वासन दिया. इसके लिए उप नगर आयुक्त को फूल के पौधे भेंट कर आभार जताया.इस अवसर पर विष्णु देव गिरी, मालती देवी, निशा शर्मा, दुर्गावती देवी, सावित्री गिरी, कुसुम कुमारी, सुषमा कुमारी, मौसमी मिश्रा,आदि उपस्थित थे.



