आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर सतबोहनी दुर्गा मंदिर के समीप ट्रिपल मर्डर मामले का मास्टर माइंड गैंगस्टर संतोष थापा ने आंततः पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद मंगलवार को सरायकेला सीजेएम मंजू कुमारी की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से थापा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बता दें कि बीते 7 जून को सातबोहनी दुर्गा पूजा मैदान में अपराधकर्मी आशीष गोराई, सुधीर चटर्जी और राजू गोराई की हत्या कर दी गई थी. जिसका सरगना संतोष थापा था. घटना के बाद से संतोष थापा फरार चल रहा था. मामले से जुड़े ज्यादातर अपराध कर्मियों ने आत्मसमर्पण किया है. फिलहाल पुलिस संतोष थापा को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है.







