आदित्यपुर: सोमवार की शाम आए तेज आंधी- तूफान के कारण आरआईटी थाना अंतर्गत इच्छापुर में एक मोबाइल फोन का टावर टूटकर गिर पड़ा. जिससे पड़ोस के व्यक्ति के घर काफी क्षति हुई. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम करीब साढे पांच बजे के आसपास अचानक आए तेज आंधी से ईच्छापुर ग्वालापाड़ा निवासी सेवानिवृत्ति टाटा स्टील कर्मी बीएन प्रसाद के घर के सामने लगा मोबाइल फोन टावर टूटकर उनके घर के ऊपर गिर पड़ा.(नीचे भी पढ़े)
जिससे रेलिंग समेत बालकनी क्षतिग्रस्त हो गई. गनीमत रही की आंधी तूफान के वक्त बालकनी में कोई बैठा नहीं था नहीं तो जान माल की भारी क्षति हो सकती थी. बीएन प्रसाद ने बताया कि तूफान से पहले इन्होंने अपने कार को घर के अंदर गैरेज में रख दिया था नहीं तो वह भी क्षतिग्रस्त हो जाता. बताया जाता है कि सामने खाली पड़े प्लॉट में मोबाइल फोन का टावर लगाया गया था. जो तेज आंधी में क्षतिग्रस्त होकर गिर गया.



