
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज 2 स्थित जगजीत आटोमोटिव कंपनी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पटना शाखा द्वारा लोन चुकता नहीं करने के एवज में सील किया गया.आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज 2 स्थित जगजीत आटोमोटिव कंपनी प्राइवेट लिमिटेड का भारी बकाया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पटना शाखा पर था, इसे लेकर पूर्व में कई बार बैंक द्वारा कंपनी को नोटिस भी जारी किया गया था ,लेकिन कंपनी प्रबंधन द्वारा बैंक के बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा था.

इधर बुधवार को औचक कंपनी पहुंचे बैंक के अधिकारियों ने कंपनी खाली कराने के बाद , सभी दस्तावेजों को बाहर निकाल कंपनी गेट सील कर दिया और कंपनी के खरीद बिक्री संबंधित किसी भी प्रक्रिया पर नोटिस के माध्यम से पूर्णता रोक लगा दी, इधर कार्रवाई करने पहुंचे बैंक के किसी भी अधिकारी ने मीडिया से बातचीत नहीं की, जबकि स्थानीय लोगों ने बताया कि कंपनी 3 साल पूर्व ही बंद हो गई थी ,जिसके बाद बैंक का बकाया कंपनी पर था, इसे लेकर बैंक ने यह कार्रवाई की है.




