• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, August 13, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

adityapur-mayor-shamefull-activity-आदित्यपुर नगर निगम के मेयर के पास भूखे गरीब पहुंचे, गुस्साएं मेयर ने पुलिस को बुलाकर सभी गरीबों को भगाया, जेल भेजने की दे दी धमकी

adityapur-mayor-shamefull-activity-आदित्यपुर नगर निगम के मेयर के पास भूखे गरीब पहुंचे, गुस्साएं मेयर ने पुलिस को बुलाकर सभी गरीबों को भगाया, जेल भेजने की दे दी धमकी
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

सरयाकेला : कोरना के संक्रमण को रोकने को लेकर देश 21 दिनों के लॉक डाउन पर है. जिसका आज 11वां दिन है. वैसे केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर तमाम जिला प्रशासन और शहरी व ग्रामीण निकायों को सख्त निर्देश है कि लॉकडाउन की अवधि में एक भी व्यक्ति भूखा ना रहे इसका ध्यान रखा जाए. वैसे झारखंड सरकार लगातार दावा कर रही है कि पूरे राज्य में कहीं कोई भूखा नहीं सो रहा है, लेकिन इन सबसे इतर आदित्यपुर नगर निगम की स्थिति दिन प्रतिदिन गंभीर होती नजर आ रही है.

ADVERTISEMENT

आपको बता दें कि कल यानी शुक्रवार को जहां आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड-12 और 13 में पोस्टरबाजी कर लोगों ने पार्षद और स्थानीय विधायक के खिलाफ नाराजगी प्रकट की थी. वहीं आज यानी शनिवार को निगम क्षेत्र के वार्ड-27 के लोग पेट की भूख को बर्दाश्त न कर सके और सोशल डिस्टेंसिंग को ताक पर रखते हुए अपने-अपने घरों से पेट की आग बुझाने के लिए निकल पड़े. वैसे ये सभी दिहाड़ी मजदूर हैं जिनके घरों में पिछले एक सप्ताह से चूल्हा नहीं जला है. दूसरों के रहमों करम पर पेट कितना दिन चले, ये बड़ा बड़ा सवाल है.

वैसे आज इनका संयम जवाब दे गया और सभी अपने घरों से निकल पड़े आदित्यपुर नगर निगम के मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव की हवेली की तरफ. वैसे तो मेयर हर दिन 500 जरूरतमंदों को खाना खिलाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन जैसे ही पेट की आग लिए ये दिहाड़ी मजदूर जिनमें महिला, पुरुष, बच्चे-बुजुर्ग सभी शामिल थे. मेयर की कोठी पर पहुंचे कि मेयर आग बबूला हो उठे और सभी को बीमारी लेकर आने वाला बताते हुए पुलिस बुलवाकर मौके से भगा दिया. मेयर ने इन लोगों को कहा अगर दोबारा इधर आओगे तो जेल भिजवा दूंगा. लाचार बेबस भूखे गरीब दिहाड़ी मजदूर अपनी बदहाली के आंसू दामन में समेटे वापस लौट गए. हालांकि इनकी आंखों में प्रतिशोध और पश्चाताप साफ झलक रही थी. इन्होंने साफ कर दिया है कि वे अपने घर के मेयर नहीं बल्कि हमारे मेयर हैं, इसका जवाब उनसे आने वाले दिनों में लिया जाएगा. वैसे इस मामले में इनके स्थानीय पार्षद की भूमिका भी सवालों के घेरे में है. बताया जाता है कि निगम क्षेत्र के सभी वार्ड पार्षदों को साढे तीन क्विंटल अनाज उपलब्ध कराया गया था, ताकि जरूरतमंद लोगों को दिया जा सके, लेकिन पार्षद ने बीमारी का बहाना बनाकर लोगों से मिलने से इंकार कर दिया. ऐसे में ये गरीब जाए तो कहां, फरियाद लगाएं तो कहां. बेरहम पुलिस भी मेयर के कहने पर इन लोगों पर सख्ती बरतती नजर आई.

ऐसे में सरायकेला- खरसावां जिला पुलिस की अक्षया योजना के तहत गरीबों को मुफ्त भोजन कराए जाने का दावा भी खोखला ही नजर आया. वही इन दिहाड़ी मजदूरों ने साफ कर दिया है कि अगर कल तक इन्हें इनके लिए भोजन- पानी का प्रबंध नहीं होता है तो ये सड़कों पर बैठ जाएंगे. वैसे इन चेहरों की बेबसी निश्चित तौर पर ऐसे विषम परिस्थितियों में आपको भी सोचने को मजबूर कर देगी. साथ ही सरकार, सरकारी तंत्र और जरूरतमंदों की सेवा करने वाले तमाम स्वयंसेवी संगठनों को भी आईना दिखाने के लिए यह तस्वीर काफी है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur crime – टेल्को में जन्मदिन मनाने के दौरान टाइगर मोबाइल जवान पर हमला, युवक हिरासत में, देखिए – video
खबर

Jamshedpur crime – टेल्को में जन्मदिन मनाने के दौरान टाइगर मोबाइल जवान पर हमला, युवक हिरासत में, देखिए – video

August 12, 2026
Jamshedpur no entry – स्वतंत्रता दिवस को लेकर जमशेदपुर में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, यह होगा समय
खबर

Jamshedpur no entry – स्वतंत्रता दिवस को लेकर जमशेदपुर में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, यह होगा समय

August 12, 2026
jamshedpur bjp sonari : भाजपा सोनारी मंडल ने निकाला तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत दिखा यात्रा
खबर

jamshedpur bjp sonari : भाजपा सोनारी मंडल ने निकाला तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत दिखा यात्रा

August 12, 2026
Next Post
jharkhand-illegal-mining-आदित्यपुर नदी किनारे में लॉकडाउन के बीच अवैध कारोबार, बालू की हो रही तस्करी, पुलिस व प्रशासन क्यों आंखें बंद रखी है

jharkhand-illegal-mining-आदित्यपुर नदी किनारे में लॉकडाउन के बीच अवैध कारोबार, बालू की हो रही तस्करी, पुलिस व प्रशासन क्यों आंखें बंद रखी है

sharpbharat.com-impact-शार्प भारत की खबर का असर, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह राशन लेकर दल-बल के साथ परसुडीह के सरजामदा पहुंचे, कुछ घंटे में लोगों तक पहुंचा राशन-देखिये-video

sharpbharat.com-impact-शार्प भारत की खबर का असर, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह राशन लेकर दल-बल के साथ परसुडीह के सरजामदा पहुंचे, कुछ घंटे में लोगों तक पहुंचा राशन-देखिये-video

west-singhbhum-combat-covid-19-कोरोना संक्रमण की टेस्टिंग के लिए पश्चिमी सिंहभूम में लगा देश का अनोखा फोन बूथ

west-singhbhum-combat-covid-19-कोरोना संक्रमण की टेस्टिंग के लिए पश्चिमी सिंहभूम में लगा देश का अनोखा फोन बूथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

saraikela dc review- सरायकेला डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, योजनाओं को ससमय पूरा करने के दिए निर्देश

jamshedpur govindpur accident prevention meeting-गोविंदपुर में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सर्वदलीय व पंचायत प्रतिनिधियों की हुई बैठक, डीडीसी और ट्रैफिक डीएसपी को सौंपा मांग पत्र, नो इंट्री व स्पीड ब्रेकर की मांग

jamshedpur shiv charcha-जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शिव चर्चा, भक्तिमय हुआ माहौल

jamshedpur school-जेयूएससीओ स्कूल साउथ पार्क में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, 213 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Naval tata hockey : नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में एनटीएचए बना चैंपियन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

saraikela dc review- सरायकेला डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, योजनाओं को ससमय पूरा करने के दिए निर्देश

jamshedpur govindpur accident prevention meeting-गोविंदपुर में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सर्वदलीय व पंचायत प्रतिनिधियों की हुई बैठक, डीडीसी और ट्रैफिक डीएसपी को सौंपा मांग पत्र, नो इंट्री व स्पीड ब्रेकर की मांग

jamshedpur shiv charcha-जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शिव चर्चा, भक्तिमय हुआ माहौल

jamshedpur school-जेयूएससीओ स्कूल साउथ पार्क में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, 213 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Naval tata hockey : नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में एनटीएचए बना चैंपियन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

Jamshedpur encroachment removal drive : सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर चला बुलडोजर, विरोध बेअसर, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News