
संतोष वर्मा
चाईबासा : कोरोना वायरस संक्रमण टेस्टिंग जांच हेतु पीपीआई किट पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर अस्पताल में प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन शनिवार को उपायुक्त अरवा राजकमल के हाथो शुभारंभ किया गया. यह पीपीइ किट देश में सबसे पहले शुरूआत की गई है. ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण की टेस्टिंग हेतु पश्चिमी सिंहभूम जिले में फोन बूथ कोविड-19 सैंपल कलेक्शन सेंटर का उदघाटन चाईबासा सदर अस्पताल परिसर में उपायुक्त अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन एवं सिविल सर्जन मंजु दुबे द्वारा किया गया.

पीपीई किट की कीमत लगभग 600 से 3000 रुपये है. प्रति जिला 500 से 1000 किट की जरूरत पड़ रही है. एक साथ बड़ी आबादी में संक्रमण को टेस्ट करने में यह प्रणाली विशेष रूप से काफी कारगर साबित होगी. फोन बूथ कोविड-19 सैंपल कलेक्शन सेंटर को गाड़ी में भरकर अलग-अलग कॉलोनी में भी ले जाया जा सकता है. यह तरीका इंफेक्शन से सुरक्षा के तौर पर भी काफी कारगर साबित होगा. पीपीइ किट की तुलना में इसकी लागत भी काफी कम है.







