
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत हरिजन बस्ती निवासी मिष्टू सोना के घर पर भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समर्थक दीपक नायक, दिनेश नायक शंभू नायक अन्य पांच लोगों ने घर पर घुसकर मारपीट की और बेटी के साथ जबरदस्ती कर उसके कपड़े फाड़ दिए, साथ ही घरवालों के साथ मारपीट भी की। महिला के शोर मचाने पर बस्ती वालों ने सभी को घेर लिया।

मौका पाकर युवक वहां से फरार हो गए। मिश्टू बस्ती वालों के साथ सीतारामडेरा थाना में शिकायत करने पहुंची। मिश्ट् ने बताया कि चुनाव में वह सरयू राय का समर्थन कर रही थी इसी को लेकर सभी ने उसे धमकी भी दी।रविवार देर रात जब घर आई तो दीपक नायक और दिनेश नायक उसके घर पर घुस आया और जान से मारने की धमकी भी दी। दिनेश ने उनकी बेटी को कमरे में लेजाकर उसके कपड़े फाड़ दिए। शिकायत के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।






