
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह बस्ती निवासी रजनी समद को बागुन नगर निवासी उसके जीजा सोनू मुर्मू ने ईट से मारकर घायल कर दिया। मारपीट करने के बाद सोनू मौके से फरार हो गया। इधर रजनी शिकायत के लिए घायल अवस्था में ही सिदगोड़ा थाना पहुंची जहां से उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया। रजनी ने बताया कि बहन रीना मुर्मू से सोनू मुर्मू की शादी 10 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ करता था। रजनी अपनी बहन रीना के साथ बारीडीह बस्ती में ही घर का काम करती है। रविवार को वह काम कर वापस लौट रहे थी तो रास्ते में जीजा सोनू मुर्मू ने ईट से सिर पर मार कर घायल कर दिया फिलहाल पुलिस सोनू की तलाश कर रही है।






