
सरायकेला : बीते 12 अक्टूबर से सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ऑटो फीट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सुरक्षाकर्मी राजेंद्र तिवारी का शव कंपनी के समीप नाले से बरामद किया गया. बताया जाता है, कि राजेंद्र तिवारी 12 अक्टूबर को शाम के वक्त ड्यूटी पर कंपनी पहुंचे थे. जहां कंपनी में एंट्री वक्त की पंचिंग दर्ज है. उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा था. वहीं शुक्रवार को नाले से बदबू आने पर जब स्थानीय लोगों ने वहां पहुंचकर देखा तो सुरक्षाकर्मी का शव पड़ा हुआ था. उधर मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. वहीं परिवार वाले जमकर हंगामा कर रहे हैं. परिवार वाले शुरू से ही अनहोनी की आशंका जता रहे थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इधर परिजनों ने जमकर हंगामा किया. लोगों का कहना है कि हत्या का मामला है और इसमें कहीं न कहीं कंपनी प्रबंधन का ही हाथ है. इसको लेकर लोगों का हंगामा जारी है और पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है.

आदित्यपुर में युवक ने की आत्महत्या
सरायकेला-खरसावां जिला के आरआईटी थाना अंतर्गत कुलुपटांगा में सूरज कुराला नामक 35 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. उधर मामले की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में आए दिन कलह होता था, और वह मानसिक रूप से टूट चुका था. आर्थिक तंगी को भी एक वजह बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.






