
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल के मानबाजार और बंदवान में जमकर चुनाव प्रचार किया. वे तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया. आपको बता दें कि झामुमो बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का समर्थन कर रही है. पहले तो झामुमो वहां प्रत्याशी देने वाली थी, लेकिन झामुमो ने बाद में प्रत्याशी देने से इनकार कर दिया और टीएमसी का समर्थन कर दिया. इसको लेकर विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद हेमंत सोरेन बंगाल के चुनाव प्रचार करने गये. उन्होंने टीएमसी के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया. वहां मतदान 27 मार्च को होना है. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला और कहा कि बंगाल की अस्मिता और भविष्य को बचाने के लिए टीएमसी का साथ देने की अपील की. (नीचे पूरी खबर पढ़ें, वीडियो देखें)

टीएमसी की सरकार बनाने के लिए वे लोग लगातार प्रयासरत है कि देश में झूठ बोलने वाली भाजपा की सरकार नहीं बनायी जाये. हेमंत सोरेन ने कहा कि इस बार बंगाल को बचाने की लड़ाई है और इस लड़ाई को हम लोग लड़ेंगे. चुनाव में टीएमसी को जीताकर बंगालग को जीताने की अपील की. इस दौररान हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा सांप्रदायिकता, हिंदू-मुसलमान और तोड़फोड़ की राजनीति करती रही है, उनका विकास से कोई मतलब नहीं है. (नीचे पूरी खबर पढ़ें, वीडियो देखें)
भाजपा नेताओं ने घरों में नोट छापने की मशीन लगा ली है, वो पैसों के बल पर चुनाव लड़ते है, उनकी नीति और नियत में काफी अंतर है. उन्होंने कहा कि भाजपा अंग्रेजों की इस्ट इंडिया कंपनी की तरह की ही कंपनी है, जो संचालित हो रही है. डबल इंजिन की सरकार ने देश को लूटा है, जनता का हित कभी नहीं हो पाया है. हेमंत सोरेन ने कहा कि चाणक्य ने कहा था कि जब देश का राजा कारोबारी हो जायेगा तो जनता कंगाल ही रहेगी.



