आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले की आदित्यपुर पुलिस ने बीते 13 अगस्त की रात्रि थाना से सटे पीएचडी कॉलोनी से सटे गली नम्बर 14 में हुए सूरज मुंडा हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों का नाम आशीष दास उर्फ आमु दास और किशन सिंह बताया जा रहा है. पुलिस ने इसके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या जेएच 05 DC- 0748 एक रॉयल इनफील्ड बुलेट संख्या जेएच 05 DA- 6444 और 4 मोबाइल बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि मामले में कुल आठ नामजद अभियुक्त थे, जबकि एक अप्राथमिकी अभियुक्त था. उन्होंने बताया कि प्राथमिक अभियुक्त टिंकू दास गुड़िया दास, हरिओम पंडित, अमु दास, सौरव दास, गोलू दास, साहिल दास और जितेन पासवान द्वारा साजिश के तहत सूरज सिंह मुंडा की हत्या कर दी गई थी. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि कांड में प्राथमिकी अभियुक्त गुड़िया दास एवं हरिओम पंडित को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. अभी तक 3 प्राथमिक अभियुक्त और एक अप्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है. बाकी 5 प्राथमिक अभियुक्त टिंकू दास, सौरव दास, गोलू दास, साहिल दास और जीतेन पासवान की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि सूरज सिंह मुंडा की हत्या साजिश के तहत की गई थी. साजिशकर्ता टिंकू दास हत्या से एक दिन पूर्व कोलकाता चला गया था, ताकि पुलिस को उस पर शक न हो. मगर तफ्तीश के क्रम में साफ हो गया कि टिंकू दास ने अपने दोनों बेटों और पत्नी के साथ मिलकर सूरज की हत्या की साजिश की थी. उन्होंने बताया कि आपसी रंजिश के कारण सूरज की हत्या की गई थी. सभी एक दूसरे के घर आना-जाना करते थे. सभी बचे आरोपी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे.






