नाबालिग लड़की का अपहरण व दुष्कर्म में परसुडीह का सागर पात्रो दोषी, सजा 31 को
जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की का अपहरण और दुष्कर्म करने के मामले में एडीजे-पांच सह स्पेशल जज पोस्को संजय कुमार उपाध्याय की अदालत ने अभियुक्त सागर पात्रो को गुरुवार को दोषी करार दिया है. सागर परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी तिरिलटोला का रहने वाला है. अपर लोक अभियोजक राजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में कुल 8 लोगों की गवाही कोर्ट में हुई है. अदालत ने सागर को भादवि की धारा 376(आई) एवं पोस्को की धारा 4 के तहत दोषी पाया हैं. अदालत ने सजा के बिंदु पर 31 अगस्त को सुनवायी करेगी. घटना 26 अक्तूबर 2018 को घटी थी. घटना के दिन ही आरोपी सागर पात्रो नाबालिग का अपहरण बहला फुसलाकर कर लिया था. बाद में मामला थाने तक पहुंचा था. घटना के दिन ही लड़की के परिवार के लोगों ने सागर पर आशंका व्यक्त करते हुए मामला दर्ज कराया था. मामले में कहा गया था कि आरोपी सागर पात्रो नाबालिग लड़की के साथ डरा-धमकाकर शारीरिक संबंध बनाता था. इसके लिए वह उसे जान से मार देने की भी धमकी देता था. घटना के दिन नाबालिग लड़की का अपहरण करने के बाद सागर सीधे अपने आवास परसुडीह के तिरिलटोला में लेकर चला गया था. जहां उसके साथ गलत किया था.
सोनारी से 14 वर्षीय नाबालिग छात्र का अपहरण के आरोपी साक्ष्य अभाव में बरी
जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 साल की स्कूली छात्रा का शादी की नीयत से अपहरण मामले में जमशेदपुर कोर्ट के एडीजे-चार राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत ने आरोपी संदीप यादव को गुरुवार को साक्षय के अभाव में बरी कर दिया हैं. अपर लोक अभियोजक राजीव कुमार नेबताया कि इस मामले में दो लोगों की गवाही हुई थी. घटना एक नबंवर 2021 की हैं. कक्षा 9 में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा स्कूल जाने के लिए सुबह 11.30 बजे अपने घर से निकली हुई थी. इसके बाद वह घर पर नहीं लौटी, परिवार के लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की पर कही नहीं मिली. कुछ पता नहीं चलने पर अंततः मामला सोनारी थाने तक पहुंचा था. घटना के दिन छात्रा के पास मोबाइल भी था. मोबाइल का कॉल डिटेल से पता चला था कि वह एक नंबर से ज्यादा बात कर रही है. उसी आधार पर परिजन मोबाइलधारक के खिलाफ सोनारी धाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. सोनारी पुलिस ने चार माह बाद लड़की को बरामद किया था. घटना के चार माह के बाद सोनारी पुलिस ने जांच के दौरान नाबालिग लड़की को बरामद किया था. जांच में ही आरोपी संदीप यादव का नाम आया था जो आजमगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी संदीप यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
अखिलेश सिंह के सृष्टि गार्डन : बेनामी संपत्ति मामले में डीएसपी अनिमेष नथानी की हुई क्रॉस एग्जामिनेशन
जमशेदपुर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह के बेनामी संपत्ति मामले की सुनवाई कर रहे जमशेदपुर के सीजीएम निशांत कुमार की अदालत में गुरुवार को डीएसपी अनिमेष नथानी (रांची) की क्रास एग्जामिनेशन हुई. क्रास एग्जामिनेशन गुरुवार को दूसरी बार थी. शुक्रवार को भी होगी नथानी का क्रॉस इक्जामिनेशन. अखिलेश सिंह की ओर से अधिवक्ता विद्या सिंह एवं प्रकाश झा पैरवी कर रहे हैं. इस मामले में अखिलेश सिंह एवं उसकी पत्नी गरिमा सिंह अभियुक्त हैं. बिरसानगर थाने में दोनों के खिलाफ अन्य के नाम से फ्लैट आदि खरीदने का आरोप है.






