रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के प्रश्न पत्र लीक होने का दावा किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर मैट्रिक परीक्षा का प्रश्न पत्र वायरल हो रहा था जिसके बाद लोगों ने दावा किया कि प्रश्न पत्र लीक हो गया है. पहले तो हिंदी विषय का प्रश्न पत्र वायरल हुआ और अब साइंस का प्रश्न पत्र लीक हुआ है. साइंस की परीक्षा 20 फरवरी को हुई है जिसका मिलान किया गया तो पाया गया कि वही प्रश्न पत्र है. हालांकि झारखंड एकेडमिक काउंसिल नया दावा किया है कि प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ है और जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह गलत है. (नीचे भी पढ़ें)
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि ऐसे सोशल मीडिया के वायरस प्रश्न पत्र पर ध्यान ना दें और अपनी परीक्षा पर एकाग्र होकर फोकस करें. वैसे इसको इस नजर से भी देखा जा रहा है कि गलत तरीके से पैसे की उगाही करने के लिए इस तरह के प्रश्न पत्र को लाया गया है ताकि बच्चों से पैसे की उगाही की जा सके.



