जमशेदपुर : भारत सरकार की डाक विभाग की ओर से जेम्पेक्स 2025 का दो दिवसीय डाक टिकट प्रदर्शनी को लेकर गुरुवार को बिष्टुपुर में प्रभात फेरी निकाली गयी. यह प्रभात फेरी बिष्टुपुर प्रधान डाकघर से डायग्नल रोड तक फिर पुन: प्रधान डाकघर लौटी. प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य फिलेटली (डाक टिकट) के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना रहा. वहीं डाक टिकट संग्रहकर्ताओं को एक मंच प्रदान करना है, जहां वे डाक टिकट के इतिहास को संग्रह कर प्रदर्शित कर सकें और अन्य संग्रहकर्ताओं और आम जनता से जुड़ सकें. प्रभात फेरी का नेतृत्व कर रहे कर रहे विरिष्ठ डाकपाल अनिल कुमार ने बताया कि प्रभात फेरी लोगों में जागरूकता लाने के लिए निकाली गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
22 और 23 फरवरी को तुलसी भवन में होने वाली डाक टिकट प्रदर्शनी को ध्यान में रखते हुए प्रभाती फेरी का आयोजन किया गया. उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी न केवल फिलेटलिस्ट्स के लिए एक सुनहरा अवसर है, बल्कि आम जनता के लिए भी डाक विभाग की समृद्ध विरासत और ऐतिहासिक पहलुओं को जानने का एक अनोखा मंच है. मोबाइल और ऑनलाइन की दुनिया में फिलेटलिक की रुची लोगों में बढ़ाने के लिए डाक टिकट प्रदर्शनी की आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में डाक विभाग के सभी कर्मचारी मौजूद रहे.



