
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर वन के एस टाइप के हनुमान मंदिर के सामने रहने वाली एक महिला ने अपने ससुर के खिलाफ यौन शोषण करने का मामला आदित्यपुर थाना में दर्ज कराया है. सबसे रोचक तथ्य है कि बहु ने अपने ससुर के इस कुकृत्य का वीडियो भी बनाकर थाना को दे दिया है, जिससे यह प्रमाणित हो रहा है कि उक्त महिला के साथ ससुर ने बलात्कार किया है. उसने इसको लेकर एक लिखित शिकायत आदित्यपुर थाना में दर्ज किया है, जिसके मामले में आरोपी ससुर नागेंद्र प्रसाद कुंवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
आदित्यपुर वन एस टाइप हनुमान मंदिर निवासी नागेंद्र प्रसाद कुंवर के बेटे सरोज कुमार कुंवर के साथ उक्त महिला की शादी 6 दिसंबर 2020 को हुआ था. लड़की बक्सर की लड़ने वाली है, जिसकी शादी उसके साथ हुआ था. शादी के बाद जब उक्त महिला अपने ससुराल आदित्यपरु आयी तो कुछ दिनों के बाद उसको मालूम चला कि उसके पति का किसी के साथ अवैध संबंध है. जब इसकी शिकायत उसने अपने ससुरालवालों से की तो ससुराल के लोगों ने कहा कि कुछ माह में सब ठीक हो जायेगा, नयी शादी है, समय बीतेगा तो ठीक हो जायेगा. महिला ने अपने एफआइआर में बताया है कि इसके बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ. 2021 के दुर्गा पूजा के बाद उसकी सास राजकुमारी देवी मंदिर गयी थी. उसका पति सरोज कुमार कुंवर और ननद बेबी सिंह ड्यूटी पर गये थे. सुबह लगभग 10 बजे के करीब ससुर नागेंद्र प्रसाद कुंवर और वह (बहु) घर पर अकेले थी. अचानक उसके ससुर उसके पास आये और बोले कि तुम्हारा पति तो तुम्हारे साथ रहता नहीं है और इतना लंबा जिंदगी है, तुम्हारा भविष्य का क्या होगा, तुम जवान हो, ऐसे में अकेले कब तक जिंदगी बिताओगी. यह कहते कहते ससुर ने अपनी बहु को जबरदस्त मुंह ढंककर शारीरिक संबंध बनाया ताकि आवाज कोई सुन ना पाये और जब उसने विरोध किया तो बोले कि तुम्हारा बाप नहीं है, मां विधवा है, तुमको अपने घर से भगा देंगे तो कहीं की नहीं रह जाओगी. एफआइआर में महिला ने बताया कि इस बात को लेकर वह शाम तक विचलित रही थी और शाम को सभी परिवार के लोग जब घर आये तो उसने अपने पति को अपने ससुर की शिकायत की और बताया कि ससुर ने शारीरिक संबंध बनाया है तो पति, सास और ननद ने उससे कहा कि तुम अपने बूढ़े ससुर को बदनाम कर रही हो और तीनों के द्वारा उसको बुरी तरह से पीटा गया और उसकी सास और ननद द्वारा बोला गया कि एक तो घर का काम कुछ नहीं करती हो और ससुर का सेवा भी नहीं करना चाहती हो. उसके बाद आगे जब कभी भी कोई नहीं रहता था तो ससुर उक्त महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था. घरवालों को बताने पर भी कोई उसकी बात पर भरोसा नहीं करता था. उसकी सास और ननद दोनों बोलते थे कि ससुर का सेवा करो, मालिश करो, प्रत्येक सप्ताह में तीन से चार बार तेल मालिश के बहाने से ससुर अपने पास उसको बुलाते थे और केवल अंडरवियर में उसको पूरे शरीर में तेल मालिश कराते थे और तेल मालिश कराने के बाद उसके मना करने पर भी उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाते थे. घरवालों से बोलने पर कोई उसकी बातों को नहीं मानता था क्योंकि उसके पास कोई प्रमाण नहीं था. बहु ने बताया कि 11 फरवरी की सुबह उसके पति और ननद ड्यूटी गये हुए थे और उसकी सास करीब दस बजे मंदिर गयी थी, उसी समय उसके ससुर नागेंद्र प्रसाद कुंवर ने उसको तेल लगाने के बहाने अपने कमरे में बुलाया. तेल लगाते वक्त ही ससुर ने अपना स्वेटर उससे उतरवा दिया, तब उसको लगा कि फिर से उसके साथ ससुर शारीरिक संबंध बनायेंगे. उसने सोचा कि उसके ऊपर कोई भरोसा नहीं कर रहा है, तब उसने अपने फोन का वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन करके रूम में छोड़ दिया और उसके ससुर ने जो उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया, उसका उसने वीडियो बना लिया. उसके बाद उसने अपनी आदित्यपुर 2 निवासी दीदी को फोन पर सारी जानकारी दी, जिसके साथ आदित्यपुर थाना आकर उसने शिकयात दर्ज करायी. पुलिस ने तत्काल ससुर को हिरासत में ले लिया है. ससुर के खिलाफ थाना कांड संख्या 21/22 दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 376 सी/376 (2) (एफ)/ 376 (2) (एम)/498 (ए) आइपीसी की धारा के तहत मुकदमा दायर किया गया है. इसमें अनुसंधानकर्ता के रुप में सब इंस्पेक्टर बरखा कुमारी को नियुक्त किया है.



