आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर में राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में नियोजन प्राप्त कराने के उद्देश्य से श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय आदित्यपुर के द्वारा एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन किया गया है. यह कैंप 13 मार्च को आदित्यपुर के दुर्गा पूजा मैदान में पूर्वाह्न 10 बजे निर्धारित किया गया. इस रोजगार मेले में कुल 1312 पदों पर सीधी भर्ती की जायेगी. रोजगार मेले में कुल 10 कंपनियां भाग ले रही है. इनमें सुदिसा फाउंड्री प्राइवेट लिमिटेड के 31 पद, डेल्टा सिक्यूरिटी सर्विस के 50 पद, क्वालिटी फैबरिकेर्ट्स अंडर आरएसबी ट्रांसमिशन के लिए 21 पद, एनटीटीएफ टीवीएस चेनई के लिए 50 पद, जीडी टेक सर्विस के लिए 70 पद, पैंथर सिक्यूरिटी सर्विस के लिए 150 पद टैलेंट मैनेंजमेंट सेंटर के लिए 10 पद, टैलेंटनेक्सा सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के लिए 200 पद, स्विगी के लिए 200 और मेटलमैंन आटो लीमिटेड के 600 पदों पर भर्ती निकली है. (नीचे भी पढे़ं)
इसमें आठवीं से लेकर डिपलोमा और बीटेक वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते है. योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार झारखंड के किसी भी नियोजनालय में अपना निबंधन अथवा जिला निबंधन कार्यालय या www,jharniyojan.jharkhand.gov.in पर निबंधन करा सकते है. इसके लिए उन्हें सभी मूल प्रमाण पत्रों एवं उसकी एक छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, नियोजनालय का मूल वैद्य निबंधन कार्ड तथा अपना बायोडाटा के साथ 13 मार्च को सुबह 10 बजे से उपस्थित होना होगा. उक्त जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी नियोजनालय आदित्यपुर की ओर से दी गयी है.






