आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित इंडो डेनिश टूल रूम (आइडीटीआर) में प्लेसमेंट इंचार्ज सुमित कोली के ट्रांसफर के विरोध में प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को संस्थान प्रबंधन ने 16 अप्रैल तक के लिए सस्पेंड कर दिया है. सोमवार को सैकड़ों छात्रों ने ट्रांसफर के विरोध में संस्थान के मुख्य गेट को जाम कर दिया था, जिससे शिक्षकों और कर्मचारियों का प्रवेश बाधित हो गया. छात्रों का आरोप था कि सुमित कोली छात्रों के हित में काम करने वाले अधिकारी हैं और उनका अचानक तबादला उचित नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)
स्थिति को शांत कराने के लिए सुमित कोली स्वयं छात्रों के बीच पहुंचे और आंदोलन समाप्त करने की अपील की, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे. वहीं, पूरे मामले पर संस्थान प्रबंधन ने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है.














