सरायकेला : आरआइटी थानांतर्गत मीरूडीह बाजार में एक आर्थिक रूप से कमजोर और पैर से विकलांग युवक पर जानलेवा हमला हुआ है. पीड़ित की पहचान रंजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी दीपक कुमार साहू ने अचानक उस पर हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर मौका ए वारदात पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए भेजवाया. मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे की वजह की जांच की जा रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी जारी है. ग्रामीणों ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.














