जमशेदपुर : टाटा स्टील में बेहतर बोनस समझौता करने के लिए टाटा स्टील के नोवामुंडी माइंस यूनियन और कर्मचारियों ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु का अभिनंदन किया. नोवामुंडी रिक्रिएशन क्लब में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान उनको लोगो ने शाल देकर और पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने नोवामुंडी माइंस के एचआर के अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की. यहां चीफ नोवामुंडी व हेड एचआरएम ओएमक्यू के अलावा नोवामुंडी माइंस यूनियन के महासचिव संजय दास, अध्यक्ष अनुज कुमार समेत सभी यूनियन पदाधिकारियों और कार्यकारी समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया.(नीचे भी पढ़े)

महामंत्री संजय दास के अनुरोध पर जीएम नोवामुंडी अतुल भटनागर ने सभी नोवामुण्डी के पदाधिकारियों एवं कार्यकारी समिति सदस्यों को ड्यूटी से मुक्त किया गया था. मंच पर चीफ नोवामुंडी बिजेंद् कुमार, नोवामुंडी माइंस यूनियन के अध्यक्ष अनुज कुमार, महामंत्री संजय दास, मुख्य अतिथि अध्यक्ष टाटा वर्कर्स यूनियन संजीव चौधरी टुन्नू, एक्टिंग चीफ एचआरएम चंदन कुमार साव आदि उपस्थित रहे. ओएमक्यू खोंडबोंद, जोडा, टाटा स्पंज के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारी सदस्य सभा में उपस्थित रहे. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष को विपरीत परिस्थितियों में भी अच्छे एलटीसी और बोनस के लिए शाल और पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष एवं पूरी टीम की सराहना की गई. गौरतलब है कि टाटा स्टील ने पिछले सप्ताह अपनी वार्षिक बोनस राशि की घोषणा की है. अध्यक्ष ने अपने संबोधन में बताया कि चीन देश ने पिछले वित्त वर्ष में भारत में 120 मिलियन टन स्टील भारत में निर्यात किया है, जिसकी वजह से टाटा स्टील एवं अन्य स्टील उद्योग पर इसका काफ़ी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा.(नीचे भी पढ़े)

टाटा स्टील को वित्तीय वर्ष 2024-2025 में दो हज़ार करोड़ रुपये का मुनाफा में कमी आयी है. वित्तीय वर्ष 2024-2025 में बोनस फ़ार्मूला के अनुसार टाटा स्टील के कर्मचारियों के बोनस मद में 272 करोड़ रुपये की राशि बन रही थी, जिसे यूनियन की टीम के आग्रह पर 30.30 करोड़ रुपये बढ़ाया गया. इसी तरह एलटीसी का भी समझौते में भी रेल किराया में शून्य बढ़ोतरी के बाद भी यूनियन और टाटा स्टील प्रबंधन ने सम्मानजनक समझौता किया था. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2030 टाटा स्टील और ओएमक्यू के लिए चुनौतियों से भरा हुआ है क्योकि वर्ष 2030 में कंपनी को अब ओपन बिड में शामिल होकर माइंस लेना होगा. (नीचे भी पढ़े)

इसके लिए यूनियन और कंपनी प्रबंधन को साथ मिलकर कार्य करना होगा. अध्यक्ष ने हाल के दिनों में हुई दुर्घटनाओं को दुखद बताते हुए कहा कि हम सबो की ज़िम्मेदारी है कि कार्यक्षेत्र को बेहतर बनाया जाए ताकि दुर्घटना को रोका जा सके. दुर्घटनाओं में मृत्यु के कारण हम अपने किसी भी साथी, जो की स्थाई कर्मचारी हो या ठेकाकर्मी खोते हैं, जो केवल दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों के लिए ही नहीं यूनियन और हमारे कंपनी के लिए भी काफ़ी दुखदायी है. संजय दास ने इपीएस 95 से संबंधित जानकारी मांगी जिसका जवाब देते हुए टाटा वर्कस यूनियन के अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले को लेकर वो और उनकी टीम प्रयासरत है. अंत में अध्यक्ष ने आने वाले महीनों में त्योहार के लिए सभा में उपस्थित लोगो को शुभकामनाएं दीं.













