
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति का गुप्त मतदान द्वारा चुनाव संपन्न हुआ. इसमें नंदलाल पातर अध्यक्ष चुने गए, उन्हें 20 मत मिले. जबकि राजश्री नाग सचिव, विकास मुंडा कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष कृष्णा सांडिल गीता सांडिल, सहायक सचिव रौशन नाग और विकास सामंत चुने गए. कुल 185 सदस्यों ने मतदान किया एक मत तकनीकी कारणों से रद्द हुआ. इसकी जानकारी चुनाव संचालन समिति ने दी. आदिवासी मुंडा समाज की ओर से केंद्रीय समिति के लिए अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सचिव समेत कुल 10 पदों के लिए मतदान हुआ. सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक यह मतदान हुआ. सीतारामडेरा स्थित दी टिस्को को-ऑपरेटिव सोसाइटी परिसर में यह चुनाव हुआ. समाज की ओर से अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष (शहरी क्षेत्र), उपाध्यक्ष (ग्रामीण क्षेत्र), उपाध्यक्ष (महिला), सहायक सचिव ( ग्रामीण क्षेत्र), सहायत सचिव ( शहरी क्षेत्र), सहायक सचिव (महिला) और सहायक कोषाध्यक्ष के पद पर चुनाव हुआ. इस चुनाव में केंद्रीय कार्यकारिणी के 37 सदस्य अपने मतदान का प्रयोग करना था, जिन्हे आदिवासी मुंडा समाज के 12 शाखाओं के लगभग 4,300 सदस्यों ने लोकतांत्रिक तरीके से मतदान द्वारा चुना गया है. इन 10 पदो के लिए कुल 20 सदस्यों ने चुनाव के लिए अपना नामांकन दर्ज कराया था, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए दखिन जोरा, जयनारायण मुंडा, शंकर टूटी, और नंदलाल पातर जबकि उपाध्यक्ष (ग्रामीण क्षेत्र) के लिए शैलेंद्र समद, उपाध्यक्ष (महिला) के लिए गीता सांडिल, उपाध्यक्ष (शहरी क्षेत्र) संतोष सामंत, शंकर सांडिल, कृष्णा सांडिल और सुलेखा संडिल को बनाया गया था. कोषाध्यक्ष के लिए कृष्णा कुमार मुंडा, विकास मुंडा और हरीश सामंत, सचिव पद के लिए देवराज मुंडा और राजश्री नाग, सहायक कोषाध्यक्ष के लिए अजय मुंडा, सहायक सचिव (ग्रामीण क्षेत्र) संजय कुमार मुंडा, सहायक सचिव ( महिला) रोईबारी सामंत, सहायक सचिव (शहरी क्षेत्र) विकास सामंत और रौशन नाग शामिल थे. (नीचे देखे पूरी खबर)
चुनाव का परिणाम के उपरांत आदिवासी मुंडा समाज की नवनिर्वाचित नई कमेटी इस प्रकार है:
- अध्यक्ष – नंदलाल पातर।( सीतारामडेरा) प्राप्त मत- 20
- सचिव – राज श्री नाग। (सीतारामडेरा) प्राप्त मत – 20
- कोषाध्यक्ष – विकास मुंडा। (सीतारामडेरा) प्राप्त मत – 17
- उपाध्यक्ष ( शहरी क्षेत्र ) – कृष्णा सांडिल।(सीतारामडेरा) – 20
- उपाध्यक्ष ( ग्रामीण क्षेत्र) – शैलेंद्र शांमत ।(आदित्यपुर) – निर्विरोध
- उपाध्यक्ष ( महिला ) – गीता सांडिल ।(बिरसानगर) – प्राप्त मत-20
- सहायक सचिव ( शहरी क्षेत्र ) – विकास सावंत एवं रोशन नाग (संयुक्त रुप से)।-प्राप्त कुल मत-18/ 18
- सहायक सचिव ( ग्रामीण क्षेत्र ) – संजय कुमार मुंडा ।(पोटका) – निर्विरोध।
- सहायक सचिव ( महिला ) – रोड बारी सामंत।(सीतारामडेरा) – निर्विरोध।
- सहायक कोषाध्यक्ष – अजय मुंडा। -निर्विरोध ।
आज के इस महत्वपूर्ण 3 वर्षीय चुनाव को संपन्न कराने में आदिवासी मुंडा समाज के चुनाव संचालन समिति के सदस्य- सिद्धार्थ सामंत, परशुराम सामंत, भरत जोड़ा, रघु सांडिल , बुधराम नाग द्रोपदी मुंडा , जनप्रतिनिधि -सुनीता नाग , जुगल बरहा , गंगाराम तिर्की, संतोष सांडिल विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में श्याम कुमार ने चुनावी प्रक्रिया में भाग लेते हुए मतदान कार्य को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।



