
जमशेदपुर : आदिवासी मुंडा समाज की ओर से केंद्रीय समिति के लिए अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सचिव समेत कुल 10 पदों के लिए चुनाव करने का फैसला लिया गया है. चुनाव संचालन समिति ने इसके लिए 9 जनवरी रविवार को गुप्त मतदान कराने का फैसला लिया है. सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक यह मतदान होगा. सीतारामडेरा स्थित दी टिस्को को-ऑपरेटिव सोसाइटी परिसर में यह चुनाव होगा. समाज की ओर से अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष (शहरी क्षेत्र), उपाध्यक्ष (ग्रामीण क्षेत्र), उपाध्यक्ष (महिला), सहायक सचिव ( ग्रामीण क्षेत्र), सहायत सचिव ( शहरी क्षेत्र), सहायक सचिव (महिला) और सहायक कोषाध्यक्ष के पद पर चुनाव होगा. इस चुनाव में केंद्रीय कार्यकारिणी के 37 सदस्य अपने मतदान का प्रयोग करेंगे जिन्हे आदिवासी मुंडा समाज के 12 शाखाओं के लगभग 4,300 सदस्यों ने लोकतांत्रिक तरीके से मतदान द्वारा चुना गया है. इन 10 पदो के लिए कुल 20 सदस्यों ने चुनाव के लिए अपना नामांकन दर्ज कराया है, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए दखिन जोरा, जयनारायण मुंडा, शंकर टूटी, और नंदलाल पातर जबकि उपाध्यक्ष (ग्रामीण क्षेत्र) के लिए शैलेंद्र समद, उपाध्यक्ष (महिला) के लिए गीता सांडिल, उपाध्यक्ष (शहरी क्षेत्र) संतोष सामंत, शंकर सांडिल, कृष्णा सांडिल और सुलेखा संडिल को बनाया गया. कोषाध्यक्ष के लिए कृष्णा कुमार मुंडा, विकास मुंडा और हरीश सामंत, सचिव पद के लिए देवराज मुंडा और राजश्री नाग, सहायक कोषाध्यक्ष के लिए अजय मुंडा, सहायक सचिव (ग्रामीण क्षेत्र) संजय कुमार मुंडा, सहायक सचिव ( महिला) रोईबारी सामंत, सहायक सचिव (शहरी क्षेत्र) विकास सामंत और रौशन नाग शामिल है.




