
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक माह की भांति आज 8 तारीख को रक्तदान शिविर का आयोजन हाथी मार्का तेल निर्माण करने वाली कम्पनी बी. पी. मिल्स लि. सेल्स डिपो, जमशेदपुर के संयोजन में आयोजित हुआ, जिसका उद्घाटन बी. पी. ऑयल मिल्स के स्थानीय प्रभारी नवीन कुमार, रमेश जोशी, वीरेन्द्र कुमार, रेड क्रॉस के कार्यकारिणी सदस्य राकेश मिश्र, एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह तथा वाईस पेट्रन डी. के. घोष द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए बी. पी. ऑयल मिल्स के नवीन कुमार ने रक्तदाताओं का आभार जताया और बताया कि उनकी कम्पनी अपने सीएसआर में रक्तदान के साथ साथ नेत्र शिविर एवं गोसेवा के कार्य भी करती है। उन्होने रेड क्रॉस सोसाईटी को इसके लिए विशेष धन्यवाद दिया। इस अवसर पर आज 107 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में आदिवासी कल्याण समिति के सदस्यों ने बढ चढ़कर रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को नये साल के कैलेण्डर के साथ की रिंग एवं स्मृति चिन्ह नववर्ष के उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। रक्तदाताओं का उत्साह बढाने हेतु रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, वाईस पेट्रन दीपक मित्रा एवं अन्य सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित थें। रक्तदान शिविर का आयोजन कोविड-19 प्रोटोकोल के अनुरूप किया गया। (नीचे भी पढ़ें)
सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेटमेंट ट्रेनिंग का 166वां बैच का सत्र सम्पन्न
भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक माह आयोजित होने वाला सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेटमेंट ट्रेनिंग का 166वां बैच का सत्र समापन आज रेड क्रॉस भवन में हुआ। कोविड-19 अनुरूप व्यवहार को अपनाते हुए यह पाठ्यक्रम 3 जनवरी से संचालित था। आज सभी प्रतिभागियों ने परीक्षा दिया तथा सभी उत्तीर्ण हुए। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने सभी को अपनी शुभकामनाएँ दी।





