जमशेदपुर: अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका ने जमशेदपुर के साकची निवासी संतोष कुमार अग्रवाल को सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में स्थायी विशिष्ट आमंत्रित सदस्य के रुप में मनोनीत किया है. इससे जमशेदपुर शहर का मान भी बढ़ा. सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में स्थायी सदस्य मनोनीत किए जाने पर समाजसेवी संतोष अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है. (नीचे भी पढ़े)
संतोष अग्रवाल ने कहा कि आपने जो सम्मान दिया उसके लिए आप सभी का सदैव आभारी रहूंगा. साथ ही आश्वासन दिया है कि सम्मेलन के लिए जितना होगा सेवा व समर्पण की भावना से कार्य करुंगा .श्री गोयनका ने कहा कि संतोष अग्रवाल का समाजसेवा के प्रति लंबा अनुभव रहा है. साथ ही साथ संगठन के प्रति समर्पण व समाजसेवी दृष्टिकोण सदैव प्रेरणादायी रहा है. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आपकी सक्रियता से सम्मेलन की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों को नयी दिशा,ऊर्जा व गति मिलेगी.



