
Chaibasa : Covid-19 से बचाव को लेकर देश में लगे लॉक डाउन के दौरान फंसे प्रवासी मजदूरों को सरकार द्वारा दूसरे राज्य में फंसे प्रवासी मजदूरों को लाने के अभियान में तेजी आई है। वहीं दूसरे राज्य से आये हुए प्रवासी मजदूरों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है. उन मजदूरों को क्वारंटाइन सेंटर में सुविधा मिल रही है कि नहीं. इस संबंध में निरीक्षण करने के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने अपने अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है। इसी दिशा निर्देश के आलोक में जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र में बने क्वारंटाइन सेंटरों का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चाईबासा व चक्रधरपुर शहर में घोषित लॉक डाउन 4.0 का अनुपालन करने के लिए शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक अपने अपने घरों से नहीं निकलने, घर से निकलने से पूर्व फेस मास्क लगाने, सोशल डिस्टेनसिंग का अनुपालन करने, यत्र तत्र एकत्रित नहीं होने, अनावश्यक रूप से बाजार में न घूमने एवं माताओं-बहनों से सादर अनुरोध किया गया कि अपने अपने घरों से अनावश्यक रूप से परिवार के किसी भी सदस्य को घर से बाहर न निकलने दें। “घर में रहे सुरक्षित रहें “उक्त बातों का अनुपालन करने हेतु चाईबासा शहर के सभी चौक चौराहो, सदर बाजार क्षेत्र एवं आवासीय कॉलोनियों में घूम घूम कर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगो को जागरूक करते हुए निवेदन के साथ अनुरोध किया गया है।

जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उरांव, अंचल निरीक्षक झींकपानी मनोज कुमार गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी देवराम भगत एवं थाना प्रभारी टोंटो साथ सशस्त्र बल के टोंटो प्रखंड अंतर्गत स्टेट क्वारंटाइन सेंटर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया । रेड जोन से जिलों में आए हुए प्रवासी श्रमिकों के रहने एवं खाने का जायजा लिया लिया गया तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्था का समीक्षा किया गया। साथ ही रेड जोन से आए हुए श्रमिकों को आवश्यक दिशा निर्देश वरीय पदाधिकारियों के द्वारा दिया गया। इधर मध्य विद्यालय नोवामुण्डी बाजार कोरेण्टाइन सेंटर का स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। सभी श्रमिकों से संवाद किया गया। उक्त कोरेण्टाइन सेंटर में पूर्व से ही दंडाधिकारी, डॉक्टर, नर्स एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति है।लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं बड़ा जामदा क्वारंटाइन सेंटर का स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया गया।भोजन, पेयजल, लाइट, सफाई, सुरक्षा इत्यादि सुविधाओं के सम्बंध में लगातार निगरानी रखी जा रही है।






