
Bahragoda : स्थानीय विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कालियाम पंचायत में ग्रामीण महिलाओं के हाथों गार्डवाल का शिलान्यास करवाया. शिलान्यास के विषय मे बोलते हुए विधायक ने कहा कि अधर में लटकी सड़क की हालत को दुरुस्त करने के लिए गार्डवाल का निर्माण किया जा रहा है. उम्मीद है कि जल्द से जल्द यह निर्माण कार्य पूरा होगा और लोगों को राहत मिलेगी. विधायक ने कालियाम पंचायत के कालियाम गांव में सिंचाई के लिए सिंचाई बोरिंग का शिलान्यास वहा मौजूद बुजुर्गों व किसानों के हाथों करवाया. इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सिंचाई की व्यवस्था हो जाने से अब किसानों को मौसम की मार से राहत मिल जाएगी और पूरे क्षेत्र में किसानों को आसानी से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो पायेगा. इस अवसर पर जिलापार्षद शिवचरण हांसदा, पंचायत समिति सदस्य दासो हेम्ब्रम, ग्राम प्रधान हलधर महतो, डोमन मांझी, साहेबराम मार्डी, मनोरंजन महतो, गोपन परिहाड़ी, मोहन मिश्र, मोहन सोरेन, खगेन्द्रनाथ महतो, तापस महतो, मानस महतो, अनूप महतो, सुफल महतो, गुरुचरण महतो, बैद्यनाथ महतो, मधुसूदन महतो, जितेंद्र प्रामाणिक, प्रबोध महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



