
बहरागोड़ा : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने लॉक डाउन की घोषणा की है. लॉक डाउन होने से बाजार की सभी दुकानें बंद हैं और वाहनों का परिचालन बंद है. लॉक डाउन के कारण बहरागोड़ा प्रखंड के बागड़ाचुआ गांव के पास एक होटल में मिस्त्री का काम कर रहे मजदूर वीरेन्द्र तिवारी के समक्ष भोजन की समस्या उत्पन्न होने लगी. श्री तिवारी ने डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी. सुचना पाकर बहरागोड़ा के थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार मानवता का मिशाल पेश करते हुए खुद ही खाद्य सामग्री लेकर बागड़ाचुआ पहुंचकर मजदूर को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया. थाना प्रभारी ने तत्काल मजदूर को चावल, दाल, आलू, प्याज, आटा, तेल, नमक देकर भोजन की व्यवस्था कराई गई.साथ ही उन्हेंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को सूचित करते हुए अन्य व्यवस्था करने का अनुरोध किया है. भोजन की समस्या से जूझ रहे वीरेन्द्र तिवारी अनाज पाकर उसका चेहरा खुशी से खिल उठा. वही पुलिस की इस पहल को स्थानीय लोगों ने भी प्रशंसा की. कहा कि थाना प्रभारी ने ऐसा कार्य कर पुलिस को क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाने का काम किया है.







