
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उधान से सटे शाखा मैदान में शुक्रवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के सौजन्य से आयोजित चतुर्थ आशीर्वाद सह सामूहिक विवाह अनुष्ठान कार्यक्रम के तहत विस क्षेत्र की 19 गरीब कन्याओं की सामूहिक विवाह कराया गया. हजारों लोगों ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर वर बधु को आशीर्वाद दिया. सर्व प्रथम बहरागोड़ा के आश्रम से गाजे बाजे के साथ बारात निकाली गयी. बारात मुख्य पथ होते हुए मंडप स्थल पहुंचकर समाप्त हुई.

बारातियों का स्वागत स्थानीय महिलाओं ने दुल्हें को तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर किया. शाखा मैदान में निर्मित भव्य पंडाल में 19 मंडप बनाये गये. 19 मंडप में 19 जोड़ियों का विवाह पूर्ण रितीरिवाज पुर्ण कराया गया.विवाह के पश्चात 19 जोड़ियों को समान, मिठाई, गहना दिये गये. विवाह में हजारों लोग शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में बाप्टु साव, रंजित बाला, गौरव पुष्टि, चाकुलिया से शंभु नाथ मल्लिक, परमेश्वर रुंगटा, राजकुमार कर, कुणाल सीट, हेमकांत भुइयां, मनोज गिरि, अभिजात बाग, विप्लव शंकर दे, मुन्ना कुमार, चंदन सीट, श्याम दे समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

परिणय सूत्र में बंधी 19 जोड़ियां
सुभद्रा दोलाई -बुधदेव खामराई, बंदना पैड़ा-निरंजन कामिला, बासंती मुंडा-नंद मुंडा, कविता दास-सरजीत रूहीदास, यशोदा पातर-संजय पातर, कल्पना महाकुड़-रंजन भुइयां, पूजा दास-उत्तम चक्रवर्ती, ज्योति मंडल-राजेश जाना, बति मुंडा-सुकुमार सिंह, पुतली मुंडा-वरुण सिंह, श्रीमती मुंडा-रविन मुंडा, स्वर्णलता बेरा-सहदेव बेरा, पार्वती सिंह-श्रीकांत बेरा, ज्योत्स्ना सिंह-महराज मुंडा, पिंकी नायक-कार्तिक नायक, रिंकू दास-लक्ष्मीधर दास, शकुंतला सिंह-एफके देहुरी, सुलता सिंह-कृष्णा नायक.






