
मेदिनीनगर : भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए एक मार्च को स्थानीय नगर भवन में सुबह 11:00 बजे से रायशुमारी होगी. पर्यवेक्षक प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, पूर्व विधायक जीतू चरण राम और बबलू भगत की मौजूदगी में रायशुमारी होगी। इसमें पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मा०सांसद व विधायक और निवर्तमान सांसद एवं विधायक, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के सभी जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, महापौर, उपमहापौर, जिला परिषद के अध्यक्ष / उपाध्यक्ष, स्थानीय निकाय सभापति/ उपसभापति, निवर्तमान जिला अध्यक्ष भाग लेंगे। तीन-तीन नामों के सुझाव मतपत्र में लिखकर गुप्त मतदान करेंगे। अहर्ता रखने वाले कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए सुझावों की मतपेटी पर्यवेक्षकों की निगरानी में रांची प्रदेश कार्यालय जाएगी, जहां सुझाव के अवलोकन के बाद प्रदेश द्वारा जिलाध्यक्ष का मनोनयन किया जाएग।






