
चक्रधरपुर : सुमिता होता फाउंडेशन व साई सोसाइटी की ओर से केरा में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित व बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा व झामुमो नेता सन्नी उरांव ने किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से झामुमो नेता व वार्ड पार्षद दिनेश जेना, सामाजिक कार्यकर्ता सदानंद होता, डॉ नागेश्वर प्रधान, दिलीप प्रधान के अलावा सुमिता होता, फाउंडेशन व साई सोसाइटी के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे. रक्तदान शिविर के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है. अतः हम सभी को रक्तदान के प्रति जागरूक होकर अधिक से अधिक में रक्तदान करना चाहिए.
मानव जीवन में रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं : सन्नी उरांव
झामुमो युवा नेता सन्नी उरांव ने कहा कि मानव सेवा के क्षेत्र में रक्तदान एक नेक कार्य है. रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए साई सोसायटी व सुमिता होता फाउंडेशन के सदस्यों को उन्होंने धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि मानव जीवन में रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है. इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति की ओर से बुके भेंट कर किया गया.






