
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद लगातार झटके लग रहे है. सोमवार को बांकुडा के बिष्णुपुर के भाजपा विधायक तन्मय घोष टीएमसी में शामिल हुए थे. अब मंगलवार को भाजपा के एक और विधायक टीएमसी में शामिल हो गए. मंगलवार को टीएमसी नेता मुकुल राय की उपस्थित में बागदा के भाजपा विधायक विश्वजीत दास व पार्षद मंतोष नाथ टीएमसी में शामिल हो गए.विदित हो कि चुनाव के पहले ही विश्वजीत दास के साथ भाजपा के रिश्ते में खटास आयी थी.साथ ही विश्वजीत मुकुल राय के समर्थक है. मुकुल राय के भाजपा छोड़ने के बाद से ही अटकले लगाई जा रही थी कि विश्वजीत टीएमसी में शामिल हो सकते है. इसके अलावा बनगांव उत्तर के भाजपा विधायक अशोक कीर्तनिया व दक्षिण दिनाजपुर के भाजपा विधायक भी टीएमसी में शामिल हो सकते है. इस तरह भाजपा विधायकों को टीएमसी में शामिल होने से अब इनकी संख्या 72 हो गयी. इस तरह से बंगाल में भाजपा विधायकों की संख्या घटने से आलाकमान सकेते है. तीसरी बार टीएमसी के सरकार बनाने के बाद भाजपा लगातार कमजोर होती जा रही है






